नवगछिया | 19 सितम्बर 2025: स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत आज नगर परिषद नौगछिया में कार्यपालक पदाधिकारी के नेतृत्व में चिन्हित CTUs का ट्रांसफॉर्मेशन किया गया। इस अभियान में सहायक लोक स्वच्छता पदाधिकारी, नगर प्रबंधक, वार्ड पार्षद, कार्यालय कर्मी एवं सफाई कर्मियों ने सक्रिय भागीदारी निभाई।
अभियान के दौरान आम नागरिकों को भी स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया और अपने आसपास साफ-सफाई बनाए रखने का संदेश दिया गया।


