जानवर बाँधने को लेकर दो गुटों में भिड़ंत, महिला समेत चार लोग घायल; कुल्हाड़ी–रॉड से हमला

भागलपुर में जानवर बाँधने को लेकर दो गुट आमने-सामने आ गए। विवाद इतना बढ़ा कि एक पक्ष ने कुल्हाड़ी और रॉड से हमला कर चार लोगों को घायल कर दिया। घटना हबीबपुर थाना क्षेत्र के दक्षिण टोला, वार्ड नंबर 7 की है।

घायलों में मोहम्मद शारिक (23), मोहम्मद शमी (41), मोहम्मद नवी (45) और निम्मी (17) शामिल हैं। सभी को गंभीर रूप से चोट आई है, जिन्हें पहले सदर अस्पताल और फिर बेहतर इलाज के लिए मायागंज अस्पताल रेफर किया गया।

शादी के बाद से बढ़ रहा था तनाव, मारपीट में बरसी कुल्हाड़ियाँ

घायल मोहम्मद शमी ने बताया कि आरोपी पक्ष—हुसैन, हसनैन और कैनन—ने जानबूझकर विवाद को बढ़ाया।
उनका कहना है कि—
“6 तारीख को उनकी बहन की शादी थी। वहाँ शराती–बाराती में मारपीट हुई थी। जब हमने उनका साथ नहीं दिया, तभी से वे हम लोगों को निशाना बना रहे थे।”

सुबह शमी के जानवर आरोपी की तरफ की जमीन पर बंधे थे, इसी को लेकर विवाद शुरू हुआ। शाम में स्थिति तनावपूर्ण हो गई जब आरोपियों ने उसके पिता को साइड में ले जाकर हमला कर दिया।
परिजन बचाने पहुँचे तो उन पर भी ताबड़तोड़ वार किए गए।

पुलिस की कार्रवाई

थानाध्यक्ष पंकज रावत ने बताया कि—

“घटना की सूचना मिलते ही घायलों को अस्पताल भेजा गया है। आवेदन मिलते ही आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।”

इलाक़े में इस घटना के बाद तनाव का माहौल है और पुलिस स्थिति पर नज़र बनाए हुए है।


 

  • Related Posts

    पश्चिम बंगाल में रेलवे विकास की नई रफ्तार: बजट तीन गुना बढ़ा, आधुनिक स्टेशनों और तेज ट्रेन सेवाओं से बदल रही यात्रा

    Share Add as a preferred…

    Continue reading
    SVU की बड़ी कार्रवाई: BMSICL के DGM पंकज कुमार के ठिकानों पर छापेमारी, 32 लाख नकद और 1.31 करोड़ के सोना-हीरा गहने बरामद

    Share Add as a preferred…

    Continue reading