दीघा से एम्स गोलंबर तक चलेंगी सिटी बसें, परिवहन विभाग ने शुरू की तैयारी

बिहार में परिवहन विभाग ने बड़ा निर्णय लिया है। सरकार ने यह निर्णय लिया है कि अब  राजधानी पटना में दीघा से एम्स गोलंबर के बीच भी अप और डाउन दोनों रूटों (मार्ग) पर सिटी बसें चलेंगी। परिवहन विभाग ने इस 17 किलोमीटर लंबे रूट को बस परिचालन के लिए चिह्नित किया है। विभाग ने इन अंतर्क्षेत्रीय मार्गों को अधिसूचित करने की अनुशंसा की है।

साथ ही इस रूट पर परिचालन के संबंध में आपत्ति-सुझाव भी मांगे गए हैं। इसके लिए 21 अक्टूबर शाम 4 बजे तक की समयसीमा तय की गई है। इसके बाद इन मार्गों को अधिसूचित कर दिया जाएगा। विभाग के इस फैसले से गरीब मरीजों को फायदा होगा।

  • ये भी पढ़े..

    WJAI बिहार प्रदेश कार्यकारिणी का गठन, अक्षय आनंद बने प्रदेश अध्यक्ष, सागर कुमार को महासचिव की जिम्मेदारी

    Share Add as a preferred…

    भारत तिवारी एनकाउंटर के विरोध में मोकामा में फूटा युवाओं का आक्रोश, कैंडल मार्च में गूंजे न्याय के नारे

    Share Add as a preferred…