सीआईएसएफ की महिला अधिकारी गीता समोटा ने रचा इतिहास, बनीं माउंट एवरेस्ट फतह करने वाली पहली अधिकारी

नई दिल्ली: केन्‍द्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) की महिला उप-निरीक्षक गीता समोटा ने माउंट एवरेस्ट फतह कर इतिहास रच दिया है। वह ऐसा करने वाली CISF की पहली अधिकारी बन गई हैं। इस अद्भुत उपलब्धि पर CISF और पूरे देश को गर्व है।

CISF की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि गीता समोटा की सफलता नारी शक्ति की मिसाल है। उन्होंने न केवल दुनिया की सबसे ऊंची चोटी को फतह किया, बल्कि उस सोच को भी चुनौती दी जिसमें पर्वतारोहण को पुरुष प्रधान क्षेत्र माना जाता रहा है।

गीता की इस जीत ने यह साबित कर दिया है कि साहस, समर्पण और दृढ़ संकल्प से कोई भी ऊंचाई पाई जा सकती है। उनकी यह उपलब्धि महिला सशक्तिकरण और सुरक्षा बलों में महिलाओं की भूमिका को नई दिशा देती है।

CISF ने इस ऐतिहासिक सफलता पर उन्हें बधाई दी है और कहा है कि उनका यह साहसिक कारनामा आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगा।


 

ये भी पढ़े..

मायागंज स्थित वन स्टॉप सेंटर का संयुक्त निरीक्षण, रिकॉर्ड और काउंसलिंग व्यवस्था संतोषजनक मिली

Share Add as a preferred…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *