
टीवी के लोकप्रिय शो ‘CID’ में अभिजीत का किरदार निभाकर घर-घर में पहचान बनाने वाले आदित्य श्रीवास्तव इन दिनों सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं। उनकी कुछ तस्वीरें और वीडियो तेजी से वायरल हो रहे हैं, जिनमें आदित्य दूल्हे के गेटअप में नजर आ रहे हैं। दूल्हा बने आदित्य को देखकर कई फैंस कंफ्यूज हो गए और कयास लगाने लगे कि क्या 56 साल की उम्र में उन्होंने दूसरी शादी कर ली है।
लेकिन असलियत इससे बिल्कुल अलग है। आदित्य श्रीवास्तव ने कोई दूसरी शादी नहीं की है, बल्कि वे अपनी 25वीं शादी की सालगिरह को बेहद खास अंदाज में सेलिब्रेट करते दिखे।
दूल्हा-दुल्हन बनकर मनाई 25वीं एनिवर्सरी
एनिवर्सरी सेलिब्रेशन के दौरान आदित्य दूल्हे के पारंपरिक गेटअप में नजर आए, जबकि उनकी पत्नी मानसी श्रीवास्तव दुल्हन के रूप में सजीं। दोनों का यह अनोखा अंदाज सोशल मीडिया पर लोगों को खूब पसंद आ रहा है। उनका शादी जैसा वीडियो और फोटो फैंस द्वारा लगातार शेयर किए जा रहे हैं।
2003 में की थी शादी, दो बेटियों के हैं माता-पिता
बता दें कि आदित्य श्रीवास्तव और मानसी ने 22 नवंबर 2003 को शादी की थी। कपल की दो बेटियाँ हैं—आरूषि और आद्विका।
आदित्य ने अपनी एनिवर्सरी की तस्वीरें इंस्टाग्राम पर भी पोस्ट की हैं, जिनमें वे पत्नी और बेटियों के साथ सेलिब्रेशन एन्जॉय करते दिखाई दे रहे हैं।


