छपरा से चिराग पासवान का ऐलान: “मैं बिहार विधानसभा का चुनाव लड़ूंगा”, नीतीश सरकार पर कसा तंज

छपरा, 6 जुलाई 2025:लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने छपरा के राजेंद्र स्टेडियम में आयोजित ‘नवसंकल्प महासभा’ के मंच से बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि वह बिहार विधानसभा चुनाव लड़ेंगे। इसके साथ ही उन्होंने नीतीश सरकार की कानून-व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए राजद-कांग्रेस गठबंधन पर भी तीखा हमला बोला।

“हां, मैं चुनाव लड़ूंगा” – चिराग का सारण से एलान

चिराग पासवान ने कहा कि वह ‘बिहार फर्स्ट, बिहारी फर्स्ट’ विजन के साथ बिहार को आगे बढ़ाना चाहते हैं और इसके लिए अब विधानसभा में सक्रिय भूमिका निभाएंगे।

“जब मैं अपने घर बिहार लौटकर लोगों के बीच आकर काम करना चाहता हूं तो कुछ लोगों को तकलीफ होती है… लेकिन आज मैं सारण की धरती से साफ कर देता हूं कि मैं बिहार विधानसभा का चुनाव लड़ूंगा।” – चिराग पासवान

पलायन पर राजद-कांग्रेस पर निशाना

उन्होंने कहा कि आज भी लाखों लोग रोजगार की तलाश में बिहार से पलायन कर रहे हैं। चिराग ने आरोप लगाया कि 2023 में जब राजद सरकार में थी, तब डोमिसाइल नीति लागू क्यों नहीं की गई?

“हम चाहते हैं कि लोगों को उनके गांव और प्रखंड में रोजगार मिले, लेकिन जिनके पास सत्ता थी, उन्होंने कुछ नहीं किया।”

विपक्ष पर झूठ और भ्रम फैलाने का आरोप

चिराग ने लोकसभा चुनाव का जिक्र करते हुए विपक्ष पर आरोप लगाया कि उन्होंने लोगों को आरक्षण खत्म करने और संविधान बदलने जैसी अफवाहों से डराया।

“मोदी सरकार को तीसरा कार्यकाल मिले एक साल से ऊपर हो गया है, बताइए कहां का आरक्षण खत्म हुआ? कहां संविधान बदला गया?”

अपराध पर सरकार को घेरा

हाल ही में पटना में ज्वेलर गोपाल खेमका की हत्या का जिक्र करते हुए चिराग ने नीतीश सरकार की सुशासन नीति पर सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि ऐसी घटनाएं चिंताजनक हैं और जनता के विश्वास को कमजोर करती हैं।

“हम सुशासन के साथ हैं, लेकिन अगर इसी सरकार में वारदातें होंगी तो हम खुलकर विरोध करेंगे।”


 

  • Related Posts

    दानापुर में ‘मूर्ति चोरनी’ का खेल खत्म! छोटी देवी मंदिर से पीतल की मूर्तियां गायब करने वाली गीता देवी गिरफ्तार; CCTV ने खोल दिया राज

    Share Add as a preferred…

    Continue reading
    भागलपुर में शराब माफिया के ‘मेगा’ प्लान पर फिरा पानी! झारखंड से सहरसा जा रही 847 लीटर विदेशी शराब जप्त; सनोखर पुलिस की बड़ी कामयाबी

    Share Add as a preferred…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *