NDA की बैठक में चिराग पासवान ने की मोदी की तारीफ : कहा – करोड़ों देशवासियों की एकमात्र उम्मीद हैं आप ; PM ने गले से लगा लिया

एनडीए संसदीय दल की बैठक जारी है। इसके लिए एनडीए घटक दल में शामिल सभी राजनीतिक दलों के सांसद इस मीटिंग में पहुंचे। ऐसे में मीटिंग में बिहार से शामिल सभी घटक दल के प्रमुख पहुंचे हैं। इसी कड़ी में लोजपा (रामविलास ) के मुखिया ने भी मोदी को नई सरकार गठन के लिए अपना समर्यन दिया। इस दौरान चिराग ने पीएम मोदी के पिछले कार्यकाल को लेकर भी बड़ी बातें कही।

चिराग पासवान ने कहा कि, मैं सभी सांसदों का स्वागत करता हूं और  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद करता हूं। आपके भीतर की इच्छाशक्ति की वजह से ही एनडीए को प्रचंड जीत मिली है। यह कोई सामान्य बात नहीं है।  लगातार तीसरी बार आपके नेतृत्व में जीत मिली है। आपकी वजह से आज हम दुनिया में कहते हैं कि भारत पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बना है। ये देन आपकी है।  भारत की जनता को आप पर विश्वास है। आप ही देश को 2047 तक विकसित बना सकते हैं। मेरी पार्टी आपको एनडीए के संसदीय दल के नेता के तौर पर समर्थन देती ह।

इसके आगे चिराग पासवान ने कहा कि, चिराग पासवान ने कहा कि मेरे पिता रामविलास पासवान ने कहा था कि मैं उस घर में दीया जलाने चला हूं, जहां सदियों से अंधेरा रहा है।  देश और करोड़ों देशवासियों को अंधेरे से बाहर निकालने की एकमात्र उम्मीद आप ही हैं। इसके लिए आपका बहुत-बहुत धन्यवाद। उसके बाद जब चिराग पासवान पीएम मोदी के पास पहुंचे तो नरेंद्र मोदी ने उन्हें गले से लगा लिया।

उधर,नरेंद्र मोदी ने एनडीए सांसदों और बीजेपी नेताओं को संबोधित करते हुए सभी का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि मेरे लिए इतने बड़े समूह को संबोधित करना खुशी की बात है. जो साथी जीतकर आए हैं, वे अभिनंदन के आभारी हैं। उन्होंने कहा कि इतनी गर्मी में जिस तरह के सभी दलों के कार्यकर्ताओं ने मेहनत की, मैं उनको प्रणाम करता हूं।

  • ये भी पढ़े..

    आपातकाल के 50 वर्ष पूरे होने पर अश्विनी कुमार चौबे की तीन बड़ी मांगें, दिल्ली विधानसभा के समक्ष उपवास आंदोलन का ऐलान

    Share Add as a preferred…

    पूर्वी रेलवे की बड़ी पहल: चंदनपुर-शक्तिगढ़ चौथी रेल लाइन से खत्म होगी भीड़भाड़, माल और यात्री ट्रेनों को मिलेगी नई रफ्तार

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *