चिराग पासवान के पास LJP की असली विरासत, बिहार में 100% रहा स्ट्राइक रेट

लोकसभा चुनाव 2024 के रुझान अगर नतीजों में तब्दील हुआ तो चिराग पासवान का स्ट्राइक रेट 100% रहेगा। भारतीय जनता पार्टी का साथ मिलते ही रामविलास पासवान का चिराग ‘रोशन’ हो गया। इससे लोक जनशक्ति पार्टी के असली वारिस का भी फैसला होता दिख रहा है। बिहार में चिराग पासवान की लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) पांच सीटों पर चुनाव लड़ी है और काउंटिंग में सभी सीटों पर एलजेपीआर के कैंडिडेट आगे चल रहे हैं।

बिहार एनडीए में बीजेपी 17, जेडीयू 16, एलजेपी (रामविलास) 5 और जीतनराम मांझी की हम और उपेंद्र कुशवाह की RLM एक-एक सीट पर चुनाव लड़ी है। ताजा रुझानों के मुताबिक एलजेपी (रामविलास) का स्ट्राइक रेट सौ फीसदी है। चिराग पासवान की पार्टी अपनी सभी पांचों सीटें जीतती दिख रही है। चिराग पासवान खुद पिता रामविलास पासवान की पारंपरिक सीट हाजीपुर चुनाव लड़ रहे हैं। हाजीपुर से चिराग पासवान आगे चल रहे हैं।

अगर, बिहार के रुझान जीत तब्दील होते हैं तो चिराग की लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) का कद बढ़ेगा। एनडीए के कोटे में केंद्रीय मंत्री रहे पशुपति पारस अपने लिए हाजीपुर सीट मांगे थे। हालांकि, बीजेपी ने अनसुना कर एक भी सीट उनको नहीं दिया। उसने चिराग पासवान पर भरोसा जताया, जो सही साबित होता दिख रहा है। चिराग की पार्टी वैशाली, हाजीपुर, समस्तीपुर, खगड़िया और जमुई में चुनाव लड़ी है।
  • Related Posts

    ​Bihar Politics: बिहार में ‘खेला’ शुरू! नीतीश कुमार जाएंगे राज्यसभा? बीजेपी के मुख्यमंत्री की सुगबुगाहट; जानें क्या है दिल्ली का ‘मेगा प्लान’

    Share Add as a preferred…

    Continue reading
    मुजफ्फरपुर में होलिका दहन पर तीन नाबालिग लापता, गांव में मातम

    Share Add as a preferred…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *