भागलपुर के स्टेशन चौक पर बच्चे के गर्दन पर ब्लेड मार लॉकेट छीना, गिरफ्तार

स्टेशन चौक पर बुधवार शाम चार बजे एक बदमाश ने सात साल के बच्चे के गर्दन पर ब्लेड मार सोने का लॉकेट लगा धागा काट लिया। घटना में बच्चा आर्यन जख्मी हो गया। लॉकेट छीनने के बाद भाग रहे आरोपी राजू कुमार को वहां मौजूद लोगों ने पकड़ पुलिस के हवाले कर दिया। कोतवाली थाने में बच्चे की मां के बयान पर केस दर्ज किया गया है।

रसलपुर के भोलसर की अमृता कुमारी ने पुलिस को बताया है कि वह अपने बच्चे को डॉक्टर से दिखाने के लिए आई थी। डॉक्टर से दिखाने के बाद वह बेटे के साथ रेलवे स्टेशन जा रही थी। स्टेशन चौक पर पहुंचते ही उनके बेटे ने चिल्लाते हुए बताया कि एक आदमी उसके गले से लॉकेट काटकर भाग रहा है। इस पर शोर मचाया तो वहां मौजूद लोगों ने भाग रहे शख्स को पकड़ लिया और उसकी पिटाई शुरू कर दी। उसी दौरान सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची और आरोपी को पकड़कर कोतवाली थाना लेकर चली गई।

तीन दिन पहले ही जेल से छूटकर आया था आरोपी

घटना के बाद नया बाजार के रहने वाले आरोपी राजू कुमार की मां भी कोतवाली थाना पहुंची। वहां पर उसने पुलिस को बताया कि तीन दिन पहले ही बेटा जेल से छूटकर आया है।

Related Posts

टीएमबीयू में ‘ग्रिवांस कमेटी’ को लेकर विवाद- सुप्रीम कोर्ट की रोक के बावजूद आदेश जारी करना दुर्भाग्यपूर्ण: ABVP

Share Add as a preferred…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *