मुख्यमंत्री ग्राम संपर्क योजना: गांवों को मिल रही शहर जैसी सुविधाएं

पटना, 29 सितंबर 2025:बिहार के ग्रामीण क्षेत्रों में विकास की तस्वीर बदल रही है। राज्य सरकार की “मुख्यमंत्री ग्राम संपर्क योजना” (एमएमजीएसवाई) के तहत ग्रामीण इलाकों को पक्की सड़कों से जोड़कर उन्हें शहरों जैसी सुविधाएं प्रदान की जा रही हैं।

इस योजना के तहत अब तक 33,821 किलोमीटर से अधिक ग्रामीण सड़कों का निर्माण किया जा चुका है। कुल 31,590 सड़कों का निर्माण लक्ष्य रखा गया था, जिनमें से 24,289 ग्रामीण सड़कों का निर्माण कार्य सफलतापूर्वक पूरा हो चुका है। योजना का मुख्य उद्देश्य उन बस्तियों और टोलों को सड़क संपर्कता प्रदान करना है, जो प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना (पीएमजीएसवाई) में शामिल नहीं हैं।

28 हजार से अधिक गांवों को मिली संपर्कता

मुख्यमंत्री ग्राम संपर्क योजना के तहत राज्य के कुल 28,000 से अधिक गांवों, बसावटों और टोलों को सड़क संपर्कता प्रदान की गई है। इसके अलावा योजना के अंतर्गत 165 छोटे-बड़े पुलों का निर्माण भी पूरा कर लिया गया है। इन सड़कों के बनने से ग्रामीण क्षेत्रों में आवागमन बेहतर हुआ है और कृषि, स्वास्थ्य और शिक्षा जैसी सेवाओं तक पहुंच भी सुगम हुई है।

सबसे अधिक सड़क निर्माण वाले जिले

  • मधुबनी: कुल 2040 सड़कें (2791.44 किमी), 1561 सड़कें पूरी (2220.16 किमी)
  • मुजफ्फरपुर: कुल 1827 सड़कें (2593.54 किमी), 1620 सड़कें पूरी (2342.08 किमी)
  • पूर्वी चंपारण: कुल 1720 सड़कें, 1255 सड़कें पूरी (1937.18 किमी)
  • सारण: कुल 1349 सड़कें, 1202 सड़कें पूरी (1445.99 किमी)
  • दरभंगा: कुल 1075 सड़कें, 1075 पूरी (1413.13 किमी)
  • अररिया: कुल 1099 सड़कें, 2136.95 किमी लंबाई की सड़कें बनीं
  • पूर्णिया: कुल 1041 सड़कें, 1716 किमी लंबाई की सड़कें बनीं
  • कटिहार: कुल 1250 सड़कें, 1517 किमी लंबाई की सड़कें तैयार
  • गया: कुल 720 सड़कें, 849.36 किमी लंबाई की सड़कें बनीं

इस योजना से ग्रामीण इलाकों में न केवल यातायात की सुविधा बेहतर हुई है, बल्कि गांवों में रोजमर्रा की जिंदगी और रोजगार के अवसर भी बढ़े हैं।

  • Related Posts

    अमेरिकी टिप्पणी पर तेजस्वी यादव का हमला, कहा– भारत के फैसले किसी की अनुमति पर निर्भर नहीं होने चाहिए

    Share Add as a preferred…

    Continue reading
    अंग जनपद की कला का शंखनाद! भागलपुर में तीन दिवसीय ‘मंजूषा महोत्सव’ का शानदार आगाज; सैनडिस् मैदान में बिखरे सांस्कृतिक रंग

    Share Add as a preferred…

    Continue reading