मुख्यमंत्री ने किया बिहार संग्रहालय बिएनाले – 2025 के प्रतीक चिन्ह का अनावरण

अंतरराष्ट्रीय सांस्कृतिक संवाद की मिसाल बना बिहार संग्रहालय

पटना, 7 अगस्त 2025:बिहार की सांस्कृतिक चेतना को वैश्विक मंच प्रदान करते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज बिहार संग्रहालय बिएनाले – 2025 के प्रतीक चिन्ह का अनावरण रिमोट के माध्यम से किया। इस अवसर पर विभिन्न देशों की अस्थायी प्रदर्शनी का भी फीता काटकर मुख्यमंत्री ने विधिवत उद्घाटन किया।

बिहार संग्रहालय परिसर में आयोजित इस भव्य आयोजन में थाईलैंड, इंडोनेशिया, जाम्बिया, मैक्सिको, कोरिया, श्रीलंका समेत अनेक देशों की सांस्कृतिक झलक देखने को मिली। प्रदर्शनी की थीम “त्योहार और प्रदर्शन, प्रतीकवाद और उत्सव, दीक्षा समारोह, खुदाई में चिरांद, सौंदर्य एवं सौंदर्यशास्त्र, स्वास्थ्य और कल्याण” जैसे विषयों पर केंद्रित रही।

मुख्यमंत्री ने बिहार संग्रहालय के बहुद्देशीय सभागार और अन्य दीर्घाओं में इंडोनेशिया, इथोपिया सहित विभिन्न देशों द्वारा लगाई गई संस्कृति, इतिहास और प्राकृतिक सौंदर्य पर आधारित प्रदर्शनी का अवलोकन किया।
इस दौरान मुख्यमंत्री को महानिदेशक अंजनी कुमार सिंह ने बिएनाले के स्वरूप और प्रदर्शनी की संपूर्ण जानकारी दी।

सांस्कृतिक संवाद और अंतरराष्ट्रीय भागीदारी

इस आयोजन में इथोपिया, इंडोनेशिया, श्रीलंका, मैक्सिको, अर्जेंटिना और पेरू के एम्बेसडर्स उपस्थित रहे। मुख्यमंत्री ने इन प्रतिनिधियों से महत्वपूर्ण मुद्दों पर संवाद किया और उनके साथ सामूहिक चित्र भी खिंचवाया।

बिहार संग्रहालय परिसर स्थित मुक्ताकाश प्रेक्षागृह में आयोजित होने वाले सांध्यकालीन सांस्कृतिक कार्यक्रमों की तैयारियों का भी मुख्यमंत्री ने निरीक्षण किया और उपस्थित जनसमूह का अभिवादन स्वीकार किया।

मुख्यमंत्री ने कलाकारों से की मुलाकात

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिएनाले में भाग लेने आए देशी-विदेशी कलाकारों से मुलाकात कर उनका उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कहा कि बिहार की संस्कृति और विरासत को वैश्विक मंच पर लाना राज्य सरकार की प्राथमिकता है और इस आयोजन के माध्यम से यह उद्देश्य सार्थक हो रहा है।

आयोजन में शामिल प्रमुख गणमान्य

इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, उप मुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, जल संसाधन मंत्री विजय कुमार चौधरी, ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार, कला, संस्कृति एवं युवा विभाग के मंत्री मोतीलाल प्रसाद, विधान परिषद उपसभापति प्रो. रामवचन राय, विधान पार्षद संजय कुमार सिंह (गांधी जी) सहित कई वरीय अधिकारी, एम्बेसडर्स और कलाकार उपस्थित थे।

प्रशासनिक उपस्थिति मेंमुख्यमंत्री के सचिव कुमार रवि, विशेष कार्य पदाधिकारी गोपाल सिंह, पटना प्रमंडल आयुक्त डॉ. चंद्रशेखर सिंह, जिलाधिकारी डॉ. त्यागराजन एस.एम., एसएसपी कार्तिकेय के. शर्मा समेत कई पदाधिकारी शामिल रहे।


 

  • Related Posts

    “राज्यसभा उपसभापति पद पर बड़ा बदलाव: नीतीश कुमार की संभावित नियुक्ति पर सियासी हलचल”

    Share Add as a preferred…

    Continue reading
    नीतीश कुमार ने राज्यसभा चुनाव के लिए नामांकन दाखिल किया, अमित शाह और वरिष्ठ नेता रहे मौजूद

    Share Add as a preferred…

    Continue reading