‘सबका सम्मान–जीवन आसान’ पर मुख्यमंत्री सख्त, बोले— हर सोमवार और शुक्रवार आम लोगों से मिलें अधिकारी

मोतिहारी/पटना।मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पूर्वी चंपारण के मोतिहारी स्थित गांधी मैदान में समृद्धि यात्रा के दौरान आयोजित समीक्षा बैठक में अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि सरकार का मुख्य उद्देश्य है कि हर नागरिक को सम्मान मिले और उसका जीवन आसान बने।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सात निश्चय-3 के तहत “सबका सम्मान–जीवन आसान (Ease of Living)” निश्चय को प्रभावी रूप से लागू करना सरकार की प्राथमिकता है। इसी क्रम में उन्होंने निर्देश दिया कि हर सप्ताह सोमवार और शुक्रवार को सभी सरकारी कार्यालयों में अधिकारी अनिवार्य रूप से आम लोगों से मिलें, उनकी समस्याएं संवेदनशीलता के साथ सुनें और त्वरित समाधान सुनिश्चित करें।

19 जनवरी से व्यवस्था होगी लागू

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह व्यवस्था 19 जनवरी 2026 से राज्यभर में प्रभावी रूप से लागू की जाएगी। ग्राम पंचायत से लेकर राज्य मुख्यालय तक सभी कार्यालयों में नागरिक अपनी शिकायतें सीधे संबंधित पदाधिकारी के समक्ष रख सकेंगे। साथ ही, कार्यालयों में आगंतुकों के लिए पेयजल, शौचालय एवं बैठने की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने का भी निर्देश दिया गया।

योजनाओं के क्रियान्वयन में तेजी लाने के निर्देश

समीक्षा बैठक में जिलाधिकारी सौरभ जोरवाल द्वारा प्रगति यात्रा, सात निश्चय-2 एवं सात निश्चय-3 की योजनाओं पर प्रस्तुतीकरण दिया गया। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिन योजनाओं की स्वीकृति दी जा चुकी है, उनका तेजी और गुणवत्ता के साथ क्रियान्वयन किया जाए।

उन्होंने कहा कि प्रशासनिक संवेदनशीलता ही सुशासन की पहचान है और इसी के माध्यम से बिहार को देश के सर्वाधिक विकसित राज्यों की श्रेणी में शामिल किया जाएगा।

वरिष्ठ अधिकारी रहे मौजूद

बैठक में उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, उप मुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, मंत्री विजय कुमार चौधरी, मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत, डीजीपी विनय कुमार सहित कई वरीय अधिकारी उपस्थित रहे।


 

  • ये भी पढ़े..

    बीड़ी और खनन श्रमिकों के बच्चों के लिए बड़ी राहत, केंद्र सरकार दे रही 1,000 से 25,000 रुपये तक की छात्रवृत्ति

    Share Add as a preferred…

    पीएम सूर्य घर योजना में बिहार का राष्ट्रीय स्तर पर जलवा, सरकारी भवनों के सौर ऊर्जाकरण के लिए मिला प्रतिष्ठित सम्मान

    Share Add as a preferred…