मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने विश्वकर्मा पूजा पर दी शुभकामनाएं

श्रमिकों के योगदान को सराहा, भाईचारे और सामाजिक सौहार्द्र की अपील

पटना, 16 सितंबर 2025।मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने विश्वकर्मा पूजा के अवसर पर प्रदेश और देशवासियों, विशेषकर सभी श्रमिक भाई-बहनों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।

मुख्यमंत्री ने अपने संदेश में कहा कि “आज का दिन सृजन के प्रणेता भगवान विश्वकर्मा की आराधना का दिवस है। राज्य जिस प्रकार विभिन्न क्षेत्रों में तरक्की के नए आयाम छू रहा है, उसमें हमारे श्रमिक भाइयों-बहनों का अतुलनीय योगदान है।”

औद्योगिक विकास में श्रमिकों की भूमिका

सीएम ने भरोसा जताया कि सभी श्रमिक बंधु और श्रम संगठन राज्य के औद्योगिक विकास एवं उत्पादकता में वृद्धि के लिए पूर्ण सहयोग देंगे। उन्होंने कहा कि श्रमिकों के निरंतर सहयोग से बिहार विकास के पथ पर और मजबूती से आगे बढ़ेगा।

भाईचारे और सौहार्द्र का संदेश

मुख्यमंत्री ने राज्यवासियों से अपील की कि विश्वकर्मा पूजा को आपसी भाईचारे, पारस्परिक प्रेम और सामाजिक सौहार्द्र के साथ मनाएं।

  • Related Posts

    फिल्म देखकर लौट रहे युवकों पर पुलिस का कहर, हिरासत में थर्ड डिग्री का आरोप

    Share Add as a preferred…

    Continue reading
    बिहार में बदला मौसम का मिजाज, आंधी-बारिश और वज्रपात से 6 की मौत, कई घायल

    Share Add as a preferred…

    Continue reading