मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने स्वतंत्रता दिवस पर राज्यवासियों को दी शुभकामनाएँ, आपसी भाईचारे का दिया संदेश

पटना, 14 अगस्त 2025 —मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 79वें स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर राज्य और देशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने स्वतंत्रता संग्राम के वीर सपूतों को नमन करते हुए कहा कि राष्ट्रभक्तों के साहस, त्याग और बलिदान के फलस्वरूप ही 15 अगस्त 1947 को देश को आजादी मिली।

मुख्यमंत्री ने कहा—

“हम उन सभी स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धा सुमन अर्पित करते हैं जिन्होंने आजादी की लड़ाई में अपने प्राणों की आहुति दी। उनके उच्च आदर्श आज भी हम सबके लिए प्रेरणा हैं।”

उन्होंने राज्य और देशवासियों से आपसी भाईचारा, मेल-जोल, सद्भाव और सहिष्णुता का वातावरण बनाए रखने की अपील की। साथ ही, आजादी को अक्षुण्ण रखने का संकल्प लेने और देश को प्रगति, समृद्धि एवं विकास की नई ऊँचाई पर ले जाने का आह्वान किया।


 

  • Related Posts

    Nawada: नवादा में ‘खुलेआम’ छलके जाम! शराब परोसती महिला का वीडियो वायरल; पुलिस की छापेमारी में शराब बरामद पर ‘लेडी तस्कर’ फरार

    Share Add as a preferred…

    Continue reading
    Holi 2026: “जब दुनिया जंग की आग में जल रही हो, तो उत्सव कैसा?”— भागलपुर के डॉ. अजय सिंह नहीं खेलेंगे होली; ‘जीवन जागृति सोसाइटी’ का बड़ा ऐलान

    Share Add as a preferred…

    Continue reading