मुखेरिया में महिला संवाद में शिरकत करेंगे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, 13 मई को भागलपुर दौरे पर

भागलपुर | 9 मई 2025: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आगामी 13 मई को एक दिवसीय दौरे पर भागलपुर आएंगे। इस दौरान वे जिले के विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। दौरे की सबसे अहम कड़ी होगी जगदीशपुर प्रखंड की खीरी बांध पंचायत स्थित मुखेरिया गांव में आयोजित “महिला संवाद” कार्यक्रम, जहां मुख्यमंत्री सीधे ग्रामीण महिलाओं से संवाद करेंगे।


मुख्यमंत्री का पूरा कार्यक्रम: स्वास्थ्य से खेल तक

दौरे की शुरुआत में मुख्यमंत्री सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल के कैंसर विभाग का उद्घाटन करेंगे। इसके बाद वे खेलो इंडिया यूथ गेम्स में भाग लेने वाले विजेता खिलाड़ियों से मुलाकात करेंगे और उन्हें सम्मानित करेंगे।

साथ ही, संभावना जताई जा रही है कि तिलकामांझी स्थित नए डीएल टेस्टिंग ट्रैक का भी उद्घाटन मुख्यमंत्री के हाथों हो सकता है, जिसका ट्रायल हाल ही में परिवहन विभाग ने पूरा कर लिया है।


मुखेरिया में महिला संवाद की तैयारी तेज

मुखेरिया पंचायत में “महिला संवाद” कार्यक्रम को लेकर जिला प्रशासन ने कमर कस ली है। जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हृदयकांत ने स्वयं स्थल पर जाकर सुरक्षा, यातायात, स्वच्छता, बिजली-पानी और अन्य बुनियादी इंतजामों की समीक्षा की।

कार्यक्रम स्थल पर 22 विभागों के स्टॉल लगाए जाएंगे, जहां ग्रामीण महिलाएं और अन्य आमजन अपनी समस्याएं और योजनाओं से संबंधित जानकारी प्राप्त कर सकेंगे।


महादलित टोलों पर भी विशेष फोकस

जगदीशपुर प्रखंड में मौजूद 48 महादलित टोलों को लेकर भी प्रशासन विशेष सक्रियता दिखा रहा है। डीएम ने स्थानीय पंचायत प्रतिनिधियों और अधिकारियों को मुख्यमंत्री के आगमन को सफल बनाने के लिए ग्रामीणों से समन्वय बनाए रखने का निर्देश दिया है।


तीसरी बार इस साल भागलपुर आ रहे सीएम

गौरतलब है कि 2025 में यह मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का तीसरा भागलपुर दौरा होगा। इससे पहले वे 1 फरवरी को प्रगति यात्रा और 24 फरवरी को पीएम किसान सम्मान निधि योजना के तहत आयोजित समारोह में शामिल होने के लिए आए थे।


 

ये भी पढ़े..

भागलपुर में पिता की स्मृति को समर्पित भावपूर्ण काव्य संध्या, कवियों ने कविता और गीतों से दी श्रद्धांजलि

Share Add as a preferred…

भागलपुर के नए डीडीसी रवि राकेश ने संभाला पदभार, विकास योजनाओं को गति देने पर रहेगा विशेष फोकस

Share Add as a preferred…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *