कटिहार में एनडीए कार्यकर्ताओं के साथ संवाद कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार

विकास, शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार पर मुख्यमंत्री ने विस्तार से किया कार्यकर्ताओं को अवगत

कटिहार, 28 सितंबर 2025।मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज कटिहार जिले के समेली प्रखंड स्थित +2 धर्मपुर गांधी उच्च विद्यालय, नरहिया परिसर में आयोजित एनडीए कार्यकर्ताओं के संवाद कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार ने 2005 से अब तक लगातार बिहार के हर क्षेत्र में विकास और लोगों के उत्थान के लिए काम किया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्ष 2005 से पहले बिहार की स्थिति भय और असुविधाओं से भरी हुई थी। सड़कें जर्जर, स्वास्थ्य सेवाएं बदहाल और शिक्षा की स्थिति कमजोर थी। इसके विपरीत एनडीए शासन में प्रदेश में शांति, कानून का राज और सामाजिक सौहार्द स्थापित हुआ है।

शिक्षा और स्वास्थ्य में सुधार

  • शिक्षा: 2 लाख 58 हजार सरकारी शिक्षकों की बहाली की गई। नियोजित 2 लाख 62 हजार शिक्षकों को सरकारी शिक्षक बनाया गया। अब कुल सरकारी शिक्षकों की संख्या 5 लाख 20 हजार हो गई।
  • स्वास्थ्य: प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर प्रतिमाह औसतन 11,600 मरीज इलाज के लिए आते हैं। मेडिकल कॉलेज की संख्या बढ़ाकर 12 कर दी गई है। पटना एम्स का विस्तार कर 3,000 बेड का बनाया गया।

सड़क और बुनियादी सुविधाएं

मुख्यमंत्री ने बताया कि बिहार में सड़क, पुल, बिजली और जलापूर्ति का नेटवर्क मजबूत हुआ है। सात निश्चय-1 और सात निश्चय-2 योजनाओं के तहत हर घर तक बिजली, नल, शौचालय और सड़कें पहुंचाई गई हैं।

रोजगार और युवाओं के लिए योजनाएं

वर्ष 2005-2025 के बीच कुल 49 लाख युवाओं को नौकरी और रोजगार प्रदान किया गया। अगले 5 वर्षों में 1 करोड़ युवाओं को रोजगार देने का लक्ष्य रखा गया है।

महिलाओं और कमजोर वर्गों के लिए योजनाएं

  • पंचायती राज संस्थाओं और नगर निकायों में महिलाओं को 50% आरक्षण।
  • स्वयं सहायता समूह (जीविका दीदियां) की संख्या 1 करोड़ 40 लाख, शहरी क्षेत्रों में 3 लाख 85 हजार महिलाएं जुड़ी।
  • सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के तहत वृद्ध, दिव्यांग और विधवाओं को 400 रुपये से बढ़ाकर 1,100 रुपये पेंशन

कटिहार में स्थानीय विकास

मुख्यमंत्री ने कटिहार जिले में शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क और बुनियादी ढांचे के विकास का भी विवरण दिया। इंजीनियरिंग कॉलेज, पॉलिटेक्निक, महिला आईटीआई, जीएनएम और पारा मेडिकल संस्थान स्थापित किए गए। पंचायत भवनों, पुलों और सड़कों का निर्माण कराया गया।

कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधि, मंत्री और बड़े संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे। मुख्यमंत्री का स्वागत फूलों की माला, अंगवस्त्र और स्मृति चिन्ह देकर किया गया।

मुख्यमंत्री ने अंत में कहा कि बिहार का विकास लगातार जारी रहेगा और सभी नागरिक इसके लिए योगदान दें।


 

  • Related Posts

    503 कार्टन शराब छोड़ने के बदले 10 लाख की डील! वर्दी पर दाग—वायरल वीडियो से बेतिया पुलिस में हड़कंप

    Share Add as a preferred…

    Continue reading