मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भागलपुर में 208 करोड़ रुपये से अधिक की 48 विकास योजनाओं का किया उद्घाटन और शिलान्यास

भागलपुर / पटना, 13 मई 2025 : बिहार के मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने सोमवार को भागलपुर के सैण्डिस कंपाउंड में 208 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से बनी 48 विकासात्मक योजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास किया। मुख्यमंत्री ने इन योजनाओं का रिमोट से शिलापट्ट का अनावरण कर उद्घाटन और शिलान्यास किया।

इन योजनाओं में

  • 32 योजनाओं का उद्घाटन (लागत: ₹45.02 करोड़)
  • 16 योजनाओं का शिलान्यास (लागत: ₹163.59 करोड़) शामिल हैं।

मुख्यमंत्री ने विशेष विकास शिविर में भी की सहभागिता

इसके बाद मुख्यमंत्री ने जगदीशपुर प्रखंड के मुखैरिया गांव में डॉ. अंबेडकर समग्र सेवा अभियान के अंतर्गत आयोजित विशेष विकास शिविर में भाग लिया। इस शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का निरीक्षण किया और जनता से सीधे संवाद किया।

मुख्यमंत्री ने मौके पर लाभार्थियों को प्रतीकात्मक रूप से कई योजनाओं के चेक, प्रमाण पत्र, स्वीकृति पत्र एवं चाभियां सौंपीं। इनमें प्रमुख योजनाएं थीं:

  • वासगीत पर्चा
  • राशन कार्ड एवं आयुष्मान कार्ड
  • मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना
  • सतत् जीविकोपार्जन योजना
  • कुशल युवा कार्यक्रम
  • मुख्यमंत्री अंतर्जातीय विवाह प्रोत्साहन योजना
  • प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) आदि।

जनता से सीधे जुड़ाव

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लिया। मुख्यमंत्री ने हाथ हिलाकर जनता का अभिनंदन किया, वहीं लोगों ने तालियों की गड़गड़ाहट से उनका स्वागत किया। कई महिलाओं ने मुख्यमंत्री को स्मृति चिन्ह भेंटकर उनका अभिनंदन भी किया।

उपस्थित रहे कई गणमान्य नेता और अधिकारी

इस मौके पर मंच पर उप मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी, जल संसाधन मंत्री श्री विजय कुमार चौधरी, सांसद अजय कुमार मंडल, गिरिधारी यादव, विधायक गोपाल मंडल, ललन कुमार, ललित नारायण मंडल, पवन यादव, भागलपुर की मेयर डॉ. वसुंधरा लाल, पूर्व सांसद बुलो मंडल एवं कहकशां परवीन, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव श्री दीपक कुमार, सचिव कुमार रवि, भागलपुर प्रमंडल आयुक्त श्री दिनेश कुमार, पुलिस महानिरीक्षक विवेक कुमार, जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी, वरीय पुलिस अधीक्षक हृदयकांत सहित अनेक वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे।


 

  • ये भी पढ़े..

    कांग्रेस की संगठन सृजन बैठक में हंगामा, नेताओं के बीच मंच से ही हुई तीखी नोकझोंक

    Share Add as a preferred…

    मुजफ्फरपुर अग्निकांड: ICU में मची चीख-पुकार, धुएं के बीच जिंदगी की जंग हार गए 5 मरीज

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *