देवघर सड़क हादसे में कांवरियों की मौत पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जताया शोक

बिहार के मृतकों के परिजनों को मुख्यमंत्री राहत कोष से 2-2 लाख रुपये की सहायता राशि देने का निर्देश

पटना, 29 जुलाई 2025।झारखंड के देवघर जिले के मोहनपुर प्रखंड स्थित जमुनिया के पास कांवरियों से भरी बस और ट्रक की टक्कर में हुई मौतों पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने इस हादसे को बेहद दुखद बताया और मृतकों के परिजनों के प्रति अपनी संवेदनाएं प्रकट की हैं।

मुख्यमंत्री ने बिहार राज्य के मृतकों के आश्रितों को मुख्यमंत्री राहत कोष से 2-2 लाख रुपये अनुग्रह अनुदान देने का निर्देश दिया है। उन्होंने इस दुर्घटना में घायल श्रद्धालुओं के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना भी की।

मुख्यमंत्री ने कहा कि “यह एक अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण घटना है। ईश्वर से प्रार्थना है कि वे शोक संतप्त परिवारों को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।”


 

  • ये भी पढ़े..

    BPSC TRE-4 भर्ती को लेकर शिक्षा मंत्री का बड़ा ऐलान, एक लाख शिक्षकों की नियुक्ति से बदलेगी बिहार की तस्वीर

    Share Add as a preferred…

    बिहार विधानसभा में सात विधेयकों पर चर्चा से लेकर TRE-4 भर्ती तक, मानसून सत्र के दूसरे दिन सदन में क्या-क्या हुआ?

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *