पटना, 8 जुलाई 2025:केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के पिता दाऊलाल वैष्णव के निधन पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने अपने शोक संदेश में कहा कि यह समाचार अत्यंत दुखद है।
मुख्यमंत्री ने कहा,
“श्री अश्विनी वैष्णव के पिताजी के निधन का समाचार अत्यंत पीड़ादायक है। इस कठिन समय में मेरी संवेदनाएं उनके साथ हैं।”
मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए शोक संतप्त परिजनों को धैर्य और शक्ति प्रदान करने की कामना की।


