मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सुनीता विलियम्स को अंतरिक्ष से सकुशल वापसी पर दी बधाई

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भारतीय मूल की अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स और क्रू-9 के सभी सदस्यों की अंतरिक्ष से धरती पर सकुशल वापसी पर बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने इस मिशन को धैर्य और दृढ़ता की जीत बताया।

अंतरिक्ष मिशन को मानव कल्याण के लिए बताया अहम

मुख्यमंत्री ने कहा कि इतने लंबे समय तक अंतरिक्ष में रहने के बाद सुनीता विलियम्स और उनके साथियों की सुरक्षित वापसी वैज्ञानिक उपलब्धियों की नई ऊंचाई को दर्शाती है। यह मिशन भविष्य में मानव कल्याण के विभिन्न आयामों में महत्वपूर्ण साबित होगा।

नासा और स्पेसएक्स को भी दी बधाई

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इस ऐतिहासिक उपलब्धि के लिए नासा, स्पेसएक्स और सभी अंतरिक्ष यात्रियों को हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि यह सफलता विज्ञान और तकनीक के क्षेत्र में एक नई प्रेरणा देने का काम करेगी।

  • ये भी पढ़े..

    पूर्वी चंपारण: वाटर पार्क परियोजना पर बढ़ा विवाद, जमीन बचाने सड़क पर उतरे किसान; सुधाकर सिंह ने सरकार को दी चेतावनी

    Share Add as a preferred…

    मेदांता अस्पताल पहुंचे अनंत सिंह, सहकारिता मंत्री रामकृपाल यादव का जाना हाल, पेसमेकर इंप्लांट के बाद डॉक्टरों की निगरानी में इलाज जारी

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *