मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार विधानसभा अध्यक्ष के रात्रि भोज में की शिरकत

बिहार विधान मंडल परिसर में बुधवार को विधानसभा अध्यक्ष नंदकिशोर यादव द्वारा आयोजित रात्रि भोज कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शिरकत की। इस अवसर पर सरकार के वरिष्ठ मंत्रीगण, विधायक, विधान पार्षद और कई गणमान्य अतिथि भी मौजूद रहे।

PunjabKesari

रात्रि भोज के दौरान मुख्यमंत्री ने विधायकों और नेताओं से मुलाकात की और विभिन्न विषयों पर अनौपचारिक चर्चा की। यह आयोजन सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ, जिसमें सद्भाव और राजनीतिक संवाद को प्रोत्साहित किया गया।

PunjabKesari

कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्ष नंदकिशोर यादव ने मुख्यमंत्री और अन्य अतिथियों का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजन से जनप्रतिनिधियों के बीच संवाद को बढ़ावा मिलता है और आपसी समन्वय मजबूत होता है। इस अवसर पर राज्य सरकार के कई मंत्री, विभिन्न दलों के विधायक, विधान पार्षद और प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित थे। सभी ने मिलकर सौहार्दपूर्ण वातावरण में भोज का आनंद लिया।

  • Related Posts

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *