मुख्यमंत्री ने पटना जिला में 1433 करोड़ 77 लाख की 6 योजनाओं का शिलान्यास किया

पटना, 10 सितम्बर 2025।मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पटना जिले में 1433 करोड़ 77 लाख रुपये की लागत से 6 योजनाओं का शिलान्यास किया। मुख्यमंत्री ने दीदारगंज और बाढ़ में आयोजित कार्यक्रमों में रिमोट के माध्यम से शिलापट्ट का अनावरण कर इन योजनाओं की शुरुआत की।

प्रमुख योजनाएँ

  • 1065 करोड़ 53 लाख रुपये की लागत से राज्य उच्च पथ संख्या 106 (दीदारगंज–फतुहा–बख्तियारपुर–करजान पथ) का 4-लेन चौड़ीकरण
  • 249 करोड़ 88 लाख रुपये से बख्तियारपुर–बाढ़–मोकामा पथ (45.70 कि.मी., अथमलगोला से मोकामा बाटा चौक तक) का चौड़ीकरण।
  • 67 करोड़ 74 लाख रुपये की लागत से बाढ़ के उमानाथ मंदिर परिसर का सौंदर्यीकरण एवं नागरिक सुविधाओं का विकास
  • 29 करोड़ 65 लाख रुपये से बाढ़ वाटर ड्रेनेज का निर्माण।
  • 11 करोड़ 92 लाख रुपये से बख्तियारपुर में हिदायतपुर–मंझौली के बीच घोबा नदी पर पुल का निर्माण।
  • 9 करोड़ 5 लाख रुपये से बाढ़ के उमानाथ मंदिर परिसर के पास श्मशान घाट का विकास और विद्युत शवदाह गृह का निर्माण

मुख्यमंत्री ने क्या कहा

मुख्यमंत्री ने कहा कि दीदारगंज से करजान तक फोरलेन पथ के चौड़ीकरण से यातायात सुगम होगा।

  • बख्तियारपुर में एलिवेटेड बाईपास और फतुहा में फ्लाईओवर बनने से लोगों के आवागमन में और सुविधा होगी।
  • मुख्यमंत्री ने बख्तियारपुर के सीढ़ी घाट और दीदारगंज-फतुहा-बख्तियारपुर-करजान पथ के बाईपास का स्थलीय निरीक्षण कर अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए।

धार्मिक स्थलों पर पूजा-अर्चना

मुख्यमंत्री ने बख्तियारपुर के श्री राधे कृष्ण मंदिर और बाढ़ के उमानाथ मंदिर में पूजा कर राज्य की सुख, शांति और समृद्धि की कामना की।

कार्यक्रम में मौजूद अतिथि

इस मौके पर जल संसाधन सह संसदीय कार्य मंत्री विजय कुमार चौधरी, बिहार विधानसभा अध्यक्ष नंदकिशोर यादव, विधायक ज्ञानेन्द्र सिंह ज्ञानू, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार, सचिव कुमार रवि, पथ निर्माण विभाग के सचिव संदीप कुमार आर. पुदकलकुट्टी, पटना प्रमंडल आयुक्त डॉ. चन्द्रशेखर सिंह, नगर निगम आयुक्त अनिमेष परासर, बिहार राज्य पथ विकास निगम लिमिटेड के प्रबंध निदेशक शीर्षत कपिल अशोक, जिलाधिकारी डॉ. त्यागराजन एस.एम., वरीय पुलिस अधीक्षक कार्तिकेय के. शर्मा समेत कई अधिकारी और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।


 

  • Related Posts

    पिता की चिता को मुखाग्नि दी और फिर जा पहुँचीं UPSC इंटरव्यू! किशनगंज की ‘बेटी’ जूही दास ने गम के आंसुओं को बनाया ‘सफलता’ का हथियार; 649वीं रैंक लाकर सबको चौंकाया

    Share Add as a preferred…

    Continue reading