आपदा प्रबंधन को लेकर सतर्क मुख्यमंत्री, पटेल भवन पहुंचकर लिया तैयारियों का जायजा

राज्यभर में हो रही अच्छी बारिश से धान की खेती में उछाल, लेकिन नदियों के बढ़ते जलस्तर पर सतर्कता के निर्देश

पटना, 3 अगस्त 2025 | मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शनिवार को पटेल भवन स्थित गृह विभाग एवं आपदा प्रबंधन विभाग का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने राज्य आपातकालीन संचालन केन्द्र तथा अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया और अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि नदियों के जलस्तर में हो रही वृद्धि को लेकर वे पूरी तरह अलर्ट मोड में रहें और एसओपी के अनुसार सभी तैयारियां पूर्ण रखें।


राज्य में अच्छी बारिश, फसल में दिखने लगा असर

निरीक्षण के दौरान आपदा प्रबंधन विभाग के अपर मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत ने मुख्यमंत्री को बताया कि पिछले 24 घंटे में राज्य के 222 प्रखंडों में 25 मिमी या उससे अधिक बारिश दर्ज की गई है। गंगा, कोशी और बूढ़ी गंडक सहित कई प्रमुख नदियों का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है और यह खतरे के निशान के करीब पहुंच गया है, लेकिन फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है।

फसलों की स्थिति पर बात करते हुए उन्होंने कहा कि 3 अगस्त तक धान की रोपनी का आच्छादन 79.43% तक पहुंच गया है, जो पिछले साल के इसी अवधि (67.38%) से काफी बेहतर है।


मुख्यमंत्री ने सराहा आपातकालीन संचालन केन्द्र का कार्य

निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य आपातकालीन संचालन केन्द्र एक अत्यंत उपयोगी तंत्र है, जो 24 घंटे कार्य कर रहा है और इसका लाभ सीधे जनता को मिल रहा है। उन्होंने कहा कि अच्छी बारिश के कारण भू-जलस्तर में भी सुधार हुआ है, जिससे कृषि कार्यों में गति आई है।


बढ़ते जलस्तर पर जताई चिंता, अधिकारियों को किया सतर्क

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि बाढ़ की संभावित स्थिति को लेकर हर स्तर पर सतर्कता बरती जाए। उन्होंने विशेष रूप से कहा कि:

“नदियों के जलस्तर में तेजी से हो रही वृद्धि चिंताजनक है। ऐसे में सभी अधिकारी सजग रहें और एसओपी के तहत हर आवश्यक कदम समय पर उठाएं।”


निरीक्षण में शामिल रहे कई वरीय अधिकारी

निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री के साथ कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे, जिनमें प्रमुख रूप से:

  • विकास आयुक्त व आपदा प्रबंधन विभाग के अपर मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत
  • पुलिस महानिदेशक विनय कुमार
  • मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव डॉ. एस. सिद्धार्थ
  • मुख्यमंत्री के सचिव अनुपम कुमार
  • आपदा प्रबंधन विभाग के सचिव डॉ. चंद्रशेखर सिंह
  • मुख्यमंत्री के विशेष कार्य पदाधिकारी गोपाल सिंह
  • गृह विभाग के सचिव प्रणव कुमार
  • पटना के जिलाधिकारी डॉ. त्यागराजन एस.एम.

 

  • Related Posts

    पटना के ज्ञान भवन में ‘हरियाली क्रांति’ का शंखनाद! नर्सरी और ग्रीन-टेक से लखपति बनेंगे बिहार के किसान; डॉ. प्रेम कुमार बोले— “खेत ही होंगे अब नोट छापने की मशीन”

    Share Add as a preferred…

    Continue reading
    फर्जी सोशल मीडिया अकाउंट्स पर रोहिणी आचार्य सख्त, साइबर सेल में दर्ज कराई शिकायत

    Share Add as a preferred…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *