मुख्यमंत्री ने अभिलेख भवन के विस्तारीकरण कार्य का किया निरीक्षण

पटना, 06 जुलाई 2025 | मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने रविवार को अभिलेख भवन का दौरा कर वहां चल रहे विस्तारीकरण कार्यों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने परिसर की व्यवस्थाओं का जायजा लिया और विस्तारीकरण से जुड़े अधिकारियों से विस्तृत जानकारी प्राप्त की।

नई सुविधाओं से सुसज्जित होगा विस्तारित अभिलेख भवन
मंत्रिमंडल सचिवालय विभाग के अपर मुख्य सचिव डॉ. एस. सिद्धार्थ ने मुख्यमंत्री को जानकारी दी कि वर्तमान भवन में बड़ी संख्या में महत्वपूर्ण सरकारी अभिलेख संरक्षित हैं। इन्हें बेहतर तरीके से संरक्षित करने तथा शोधकर्ताओं के लिए अध्ययन की आधुनिक सुविधा प्रदान करने के उद्देश्य से भवन का विस्तार किया जा रहा है।
नए भवन में कैफेटेरिया, रीडिंग स्पेस, और आधुनिक अभिलेख प्रबंधन सुविधाएं भी उपलब्ध होंगी।

रिकॉर्ड संरक्षण के लिए होगा आधुनिक निर्माण
निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा, “अभिलेख भवन में अत्यंत महत्वपूर्ण सरकारी दस्तावेज संग्रहीत होते हैं। अभिलेखों की निरंतर बढ़ती संख्या को देखते हुए पीछे के हिस्से में नए भवन का निर्माण आवश्यक हो गया है।”
उन्होंने निर्माण कार्य में तेजी लाने और उच्च गुणवत्ता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

उपस्थित अधिकारी
निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव सह अपर मुख्य सचिव डॉ. एस. सिद्धार्थ मौजूद रहे।


 

  • ये भी पढ़े..

    बीड़ी और खनन श्रमिकों के बच्चों के लिए बड़ी राहत, केंद्र सरकार दे रही 1,000 से 25,000 रुपये तक की छात्रवृत्ति

    Share Add as a preferred…

    पीएम सूर्य घर योजना में बिहार का राष्ट्रीय स्तर पर जलवा, सरकारी भवनों के सौर ऊर्जाकरण के लिए मिला प्रतिष्ठित सम्मान

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *