रोहतास जिला के कुशही ग्राम में आयोजित स्व रामायण राय जी की 9वीं पुण्य तिथि कार्यक्रम में शामिल हुये मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज रोहतास जिले के करगहर प्रखंड स्थित कुशही गाँव में स्व रामायण राय (मुखिया) की नौवीं पुण्यतिथि के अवसर पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने स्व रामायण राय की स्थापित प्रतिमा स्थल के समीप वृक्षारोपण किया। मुख्यमंत्री को गुलदस्ता, अंगवस्त्र एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर स्व रामायण राय के सुपुत्र एवं पश्चिम चम्पारण के जिलाधिकारी दिनेश कुमार राय ने उनका अभिनंदन किया। कुसही गाँव पहुँचने पर स्थानीय नेताओं, जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामवासियों ने मुख्यमंत्री को गुलदस्ता भेंटकर एवं फूलों की बड़ी माला पहनाकर उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। मुख्यमंत्री ने प्राथमिक विद्यालय कुशही के पास बने मंच पर पहुंचकर माल्यार्पण कार्यक्रम में बड़ी संख्या में शामिल लोगों का अभिवादन स्वीकार किया।

इस अवसर पर जल संसाधन मंत्री विजय कुमार चौधरी, ग्रामीण कार्य मंत्री अशोक चौधरी, ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार, अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री मो जमा खान, श्रम संसाधन मंत्री संतोष कुमार सिंह, विधायक मुरारी प्रसाद गौतम, विधायक संतोष कुमार मिश्र, विधान पार्षद भीष्म सहनी, विधान पार्षद भगवान सिंह कुशवाहा, विधान पार्षद राधा चरण सेठ, पूर्व मंत्री संतोष कुमार निराला, पूर्व विधायक वशिष्ठ सिंह, बिहार राज्य नागरिक परिषद् के पूर्व महासचिव अरविंद कुमार, जदयू नेता ओम प्रकाश सेतु, मुख्यमंत्री के सचिव कुमार रवि, शाहाबाद प्रक्षेत्र के पुलिस उपमहानिरीक्षक नवीन चंद्र झा, स्व रामायण राय के द्वितीय सुपुत्र एवं पश्चिम चम्पारण के जिलाधिकारी दिनेश कुमार राय, दिनेश कुमार राय की धर्मपत्नी अनीता कुमारी, स्व रामायण राय के बड़े सुपुत्र विनोद कुमार राय, छोटे सुपुत्र अनिल कुमार राय एवं अन्य परिजन, रोहतास की जिलाधिकारी उदिता सिंह, पुलिस अधीक्षक रौशन कुमार सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति, वरीय पदाधिकारीगण एवं बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित थे।

  • Related Posts

    इन्वेस्टमेंट के नाम पर 1.10 करोड़ की ठगी: भागलपुर पुलिस ने मोतिहारी से शातिर अपराधी को दबोचा, दिल्ली-जयपुर से जुड़े हैं तार

    Share Add as a preferred…

    Continue reading
    भागलपुर: होली पर गुजरात से घर लौटना होगा आसान; रेलवे ने बढ़ाया ‘गांधीधाम-भागलपुर स्पेशल’ का फेरा, मार्च अंत तक दौड़ेगी ट्रेन

    Share Add as a preferred…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *