लोक आस्था और सूर्य उपासना का महापर्व छठ पूजा पांच नवंबर से

भागलपुर। सूर्य उपासना का महापर्व छठ पांच नवंबर से शुरू होगा। इसकी शुरुआत नहाय-खाय से होगी। इस दिन व्रतियों द्वारा कद्दू-भात का प्रसाद ग्रहण किया जाता है। चार दिवसीय अनुष्ठान के दूसरे दिन छह नवंबर को खरना की पूजा की जाएगी। तीसरे दिन सात नवंबर को संध्याकालीन अर्घ्य दिया जायेगा। आठ नवंबर को प्रात:कालीन अर्घ्य के साथ पर्व का समापन होगा। संकट मोचन दरबार के पंडित चंद्रशेखर झा ने बताया कि छठ पूजा की शुरुआत कार्तिक शुक्ल चतुर्थी तिथि से होती है।

  • ये भी पढ़े..

    जेपी गंगा पथ पर बनेगा विश्वस्तरीय रिवरफ्रंट पार्क, ₹387.40 करोड़ की समग्र उद्यान परियोजना अंतिम चरण में

    Share Add as a preferred…

    श्रावणी मेला से पहले सुल्तानगंज रेलवे स्टेशन का एडीआरएम ने किया निरीक्षण, कांवड़ियों के लिए छह जोड़ी मेला स्पेशल ट्रेन चलाने की तैयारी

    Share Add as a preferred…