इस तारीख से चलेगी छपरा-आनंद विहार पूजा स्‍पेशल ट्रेन, महीने के अंत तक होगा संचालन

छठ पर्व के मौके पर यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए रेलवे 05115/05116 छपरा-आनंद विहार टर्मिनस-छपरा साप्ताहिक पूजा स्‍पेशल ट्रेन का संचालन आठ से 29 नवंबर तक प्रत्येक बुधवार को छपरा से एवं नौ से 30 नवंबर तक प्रत्येक गुरुवार को आनंद विहार टर्मिनस से चार फेरों में होगा।

वाराणसी मंडल के जनसंपर्क पदाधिकारी अशोक कुमार ने बताया कि 05115 छपरा-आनंद विहार टर्मिनस साप्ताहिक पूजा स्‍पेशल ट्रेन आठ से 29 नवंबर तक प्रत्येक बुधवार को छपरा से 17.45 बजे प्रस्थान कर सिवान से 18.30 बजे, देवरिया सदर, गोरखपुर, खलीलाबाद, बस्ती, गोंडा, दूसरे दिन बुढ़वल, सीतापुर, बरेली तथा मुरादाबाद से छूटकर आनंद विहार टर्मिनस 11.50 बजे पहुंचेगी।

अशोक कुमार ने बताया कि वापसी यात्रा में 05116 आनंद विहार टर्मिनस-छपरा साप्ताहिक पूजा स्‍पेशल ट्रेन नौ से 30 नवंबर तक प्रत्येक गुरुवार को आनंद विहार टर्मिनस से 14.45 बजे प्रस्थान कर मुरादाबाद से, बरेली, दूसरे दिन सीतापुर, बुढ़वल, गोंंडा, बस्ती तथा खलीलाबाद, गोरखपुर, देवरिया सदर तथा सिवान से 08.30 बजे छूटकर छपरा 09.30 बजे पहुंचेगी।

  • ये भी पढ़े..

    रेलवे बोर्ड ने सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा के साथ आरआरबी सीबीटी परीक्षा के लिए तैयारियों को तेज करने के दिए निर्देश

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *