पूर्णिया में बवाल: युवक की पिटाई, सड़क जाम, पुलिस की हवाई फायरिंग में एक घायल

डीएम-एसपी पहुंचे मौके पर, 12 से अधिक गिरफ्तार, सात थानों की पुलिस कैंप कर रही है

बायसी (पूर्णिया)। जिले के बैसा प्रखंड के अनगढ़ थाना क्षेत्र स्थित मजगामा हाट में शुक्रवार तड़के धार्मिक स्थल पर हुई तोड़फोड़ ने पूरे इलाके में तनाव फैला दिया। घटना की खबर फैलते ही ग्रामीणों ने एक युवक की जमकर पिटाई कर दी और उसे पकड़कर पंचायत भवन में बांध दिया। सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंची और आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया।

घटना से आक्रोशित लोगों ने मुख्य सड़क पर जाम लगाकर टायर जलाए और जोरदार प्रदर्शन शुरू कर दिया। हालात बिगड़ते देख डीएम अंशुल कुमार और एसपी स्वीटी सहरावत मौके पर पहुंचे और लोगों को शांत कराने की कोशिश की। लेकिन भीड़ उग्र होती गई, जिसके बाद पुलिस ने लाठीचार्ज और हवाई फायरिंग की। इस दौरान एक व्यक्ति घायल हो गया, जिसे राजकीय मेडिकल कॉलेज, पूर्णिया में भर्ती कराया गया है।

एसपी स्वीटी सहरावत ने बताया कि पुलिस ने आत्मरक्षा में तीन राउंड हवाई फायरिंग की। वहीं डीआईजी प्रमोद कुमार मंडल भी घटनास्थल पर पहुंचे और कहा कि तोड़फोड़ में शामिल एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

ग्रामीणों का आरोप है कि तड़के करीब 4 बजे कुछ असामाजिक तत्व धार्मिक स्थल में घुस आए और वहां तोड़फोड़ की। सुबह होते ही बड़ी संख्या में लोग वहां जुट गए और विरोध करने लगे। स्थिति को काबू में करने के लिए अनगढ़ और रौटा थाना पुलिस के साथ-साथ सात थानों की अतिरिक्त फोर्स तैनात की गई है। जिला मुख्यालय से भी पुलिस बल बुलाया गया है।

पुलिस ने बताया कि घटना स्थल से विरोध कर रहे 11 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। वहीं, तोड़फोड़ में शामिल युवक को भी हिरासत में लिया गया है। इस दौरान एक बर्तन दुकान और जूते-चप्पल की दुकान को भी आंशिक नुकसान पहुंचा है। फिलहाल क्षेत्र में स्थिति नियंत्रण में है, लेकिन पुलिस कैंप कर रही है।


 

  • Related Posts

    “राज्यसभा उपसभापति पद पर बड़ा बदलाव: नीतीश कुमार की संभावित नियुक्ति पर सियासी हलचल”

    Share Add as a preferred…

    Continue reading
    नीतीश कुमार ने राज्यसभा चुनाव के लिए नामांकन दाखिल किया, अमित शाह और वरिष्ठ नेता रहे मौजूद

    Share Add as a preferred…

    Continue reading