बिहार बंद पर बवाल: पटना में राहुल गांधी और तेजस्वी यादव को पुलिस ने रोका, समर्थकों की पुलिस से झड़प

पटना। बिहार में मतदाता सूची के विशेष सघन पुनरीक्षण (SIR) के खिलाफ बुधवार को महागठबंधन द्वारा बुलाए गए बिहार बंद के दौरान पटना में कांग्रेस नेता राहुल गांधी और राजद नेता तेजस्वी यादव को पुलिस ने रोक दिया। इस दौरान पुलिस और महागठबंधन कार्यकर्ताओं के बीच धक्का-मुक्की और बैरिकेडिंग पर चढ़ने की घटनाएं भी सामने आईं।

राहुल गांधी एक दिन के दौरे पर बिहार पहुंचे हैं और उनका काफिला जब इनकम टैक्स गोलंबर से चुनाव आयोग कार्यालय की ओर बढ़ रहा था, तभी पुलिस ने उन्हें रोक दिया। राहुल और तेजस्वी के साथ सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता भी थे, जो बीजेपी कार्यालय के रास्ते चुनाव आयोग कार्यालय तक पैदल मार्च कर रहे थे।


राज्यभर में सड़क जाम और प्रदर्शन, ट्रेनें भी रोकी गईं

महागठबंधन के कार्यकर्ता राज्य के कई जिलों में सड़कों और रेलवे ट्रैक पर उतरकर प्रदर्शन कर रहे हैं। कहीं आगजनी की घटनाएं हुई हैं, तो कहीं सड़कों पर भैंस बैठाकर जाम किया गया है। हाजीपुर-मुजफ्फरपुर एनएच 22 पर भगवानपुर के पास राजद कार्यकर्ता भैंस के साथ प्रदर्शन करते दिखे।


राजनीतिक टकराव तेज, प्रशासन सतर्क

पटना का डाक बंगला चौराहा, इनकम टैक्स चौराहा, वीरचंद पटेल पथ सहित मुख्यमंत्री आवास से सटे इलाकों में धारा 144 लागू है और भारी पुलिस बल की तैनाती की गई है। प्रशासन की ओर से साफ किया गया है कि कानून-व्यवस्था बिगाड़ने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।


 

  • ये भी पढ़े..

    डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर श्रद्धांजलि, अगले वर्ष उनके नाम पर बनेगा भव्य पार्क

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *