उत्क्रमित मिडिल स्कूल बड़हरा में हंगामा.. भोजन-पानी नहीं मिलने पर तालाबंदी, जांच के दौरान मारपीट

भागलपुर।सुल्तानगंज प्रखंड के करहरिया पंचायत स्थित उत्क्रमित मिडिल स्कूल बड़हरा में परिभ्रमण कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राओं को भोजन और पानी नहीं मिलने का मामला तूल पकड़ गया। सोमवार को नाराज छात्रों, अभिभावकों और ग्रामीणों ने स्कूल में तालाबंदी कर दी।

मंगलवार को प्रभारी बीईओ राकेश कुमार तालाबंदी खुलवाने और मामले की जांच के लिए स्कूल पहुंचे। जांच के दौरान प्रधानाध्यापक संजय कुमार कुसुम को भी स्कूल बुलाया गया। आरोप है कि प्रधानाध्यापक अपने साथ 7–8 असामाजिक तत्वों को लाठी-डंडों के साथ स्कूल परिसर में ले आए, जिससे माहौल तनावपूर्ण हो गया।

मारपीट में बिगड़ा माहौल

एचएम के साथ आए लोगों को देखकर स्कूल में मौजूद छात्र, छात्राएं, महिलाएं और ग्रामीण भड़क उठे। देखते ही देखते दोनों पक्षों के बीच मारपीट शुरू हो गई। इसी दौरान चार लोग भीड़ का फायदा उठाकर फरार हो गए, जबकि प्रधानाध्यापक सहित पांच लोग स्कूल परिसर में फंस गए।

स्थिति बिगड़ती देख बीईओ ने स्थानीय जनप्रतिनिधियों की मदद से सभी को एक कक्षा में सुरक्षित बैठाया। इसके बाद बाथ थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद प्रधानाध्यापक सहित पांच लोगों को थाने ले गई।

जांच जारी

घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल है। प्रशासन का कहना है कि पूरे मामले की जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ विधि-सम्मत कार्रवाई की जाएगी।


 

  • Related Posts

    नीट छात्रा मौत मामले के बाद एक्शन में सरकार – बिहार के सभी गर्ल्स हॉस्टल के लिए सख्त नियम, 24 घंटे महिला वार्डन और सीसीटीवी अनिवार्य

    Share Add as a preferred…

    Continue reading