दुर्गास्थान में शिव परिवार प्राण प्रतिष्ठा को लेकर कलश शोभा यात्रा.. तीन दिवसीय धार्मिक आयोजन का भव्य शुभारंभ

भागलपुर।नाथनगर क्षेत्र के पासी टोला दुर्गास्थान में शिव परिवार प्राण प्रतिष्ठा को लेकर तीन दिवसीय धार्मिक आयोजन का शुभारंभ पंचांग पूजन के साथ किया गया। इस अवसर पर भव्य कलश शोभा यात्रा निकाली गई, जिससे पूरे क्षेत्र में भक्तिमय माहौल बन गया।

कलश यात्रा पासी टोला दुर्गास्थान से प्रारंभ होकर के.बी. लाल रोड होते हुए बाबा मनसकामना नाथ मंदिर पहुंची, जहां श्रद्धालुओं ने विधिवत जल भरा। इसके बाद शोभा यात्रा मारवाड़ी पट्टी होते हुए नर्सिंग भगवान ठाकुर स्थान पहुंची और अंत में पुनः पासी टोला दुर्गा मंदिर लौटकर संपन्न हुई।

इस आयोजन का निवेदन जिला पासी नवयुवक संघ एवं समस्त पासी समाज, नाथनगर की ओर से किया गया है।
पूजा-अर्चना का दायित्व पुरोहित पंडित माना शुक्ला निभा रहे हैं, जबकि यजमान के रूप में शम्भू चौधरी सपत्नी विधिवत अनुष्ठान में शामिल हुए।

इस मौके पर मंदिर समिति के अध्यक्ष उमेश कांत चौधरी, कोषाध्यक्ष रामेश्वर चौधरी, समाजसेवी विजय कुमार यादव, मुन्ना यादव, शंकर चौधरी, बिक्रम चौधरी, इंद्रदेव चौधरी, पन्नालाल चौधरी, रवि चौधरी सहित बड़ी संख्या में समाज के लोग और श्रद्धालु मौजूद रहे।

आयोजन को लेकर क्षेत्र में विशेष उत्साह देखा जा रहा है और पूरे इलाके में भक्ति, श्रद्धा और उल्लास का वातावरण व्याप्त है।


 

  • ये भी पढ़े..

    पटना में 16 वर्षीय किशोर की हत्या से सनसनी: जमीन विवाद में इकलौते बेटे का गला घोंटकर मर्डर, 8 लोगों पर FIR

    Share Add as a preferred…

    वैशाली के दो होनहारों ने रचा इतिहास: किसान की बेटी और बेटे बने राजस्व अधिकारी, 70वीं BPSC में लहराया सफलता का परचम

    Share Add as a preferred…