अररिया में प्रशांत किशोर की सभा के बाद बवाल, ड्राइवर ने बकाया रुपए को लेकर किया हंगामा

अररिया। जन सुराज पार्टी के सूत्रधार प्रशांत किशोर की ‘बिहार बदलाव यात्रा’ के दौरान मंगलवार को अररिया जिले के रजोखर स्थित ईदगाह मैदान में आयोजित सभा के बाद बवाल मच गया।

सभा समाप्त होने के बाद एक वाहन चालक ने आरोप लगाया कि उसे मेहनताना नहीं दिया गया। इसी बात को लेकर चालक और प्रशांत किशोर की टीम के मैनेजर के बीच जमकर कहासुनी हुई। विवाद इतना बढ़ा कि धक्का-मुक्की तक की नौबत आ गई।

ड्राइवर-कार्यकर्ता का वीडियो वायरल

ड्राइवर और कार्यकर्ता के बीच हुई तीखी नोकझोंक का वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें ड्राइवर बकाया रुपए की मांग करता दिखाई दे रहा है।

बुद्धिजीवियों ने उठाए सवाल

घटना के बाद राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है। स्थानीय बुद्धिजीवी वर्ग ने टिप्पणी करते हुए कहा – “जो व्यक्ति काम करवाने के बाद अपने ड्राइवर को रुपया नहीं दे रहा है, वह जनता का क्या भला करेगा?”

कार्यक्रम में अफरातफरी

बताया जा रहा है कि बवाल के चलते सभा स्थल पर अफरातफरी मच गई। हालांकि बाद में स्थिति संभाल ली गई, लेकिन इस घटना को लेकर जन सुराज पार्टी के कार्यक्रम पर सवाल उठने लगे हैं।


 

  • Related Posts

    पूर्णिया में ‘कलंक’ बना ससुर! गर्भवती बहू के साथ दरिंदगी की कोशिश, फिर मर्डर कर मुर्गी फॉर्म में छिपाई लाश; ‘कातिल’ पिता का मददगार बना पति

    Share Add as a preferred…

    Continue reading
    गैस सप्लाई पर संकट की आशंका: केंद्र ने लागू किया ‘एसेंशियल कमोडिटी एक्ट’, बिहार समेत कई राज्यों में प्रशासन अलर्ट

    Share Add as a preferred…

    Continue reading