अरुण भारती का राहुल-तेजस्वी पर तंज, कहा – दोनों एक-दूसरे को आंखों में झोंक रहे धूल

पटना। लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के सांसद अरुण भारती ने विपक्ष के नेता राहुल गांधी और राजद नेता तेजस्वी यादव पर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी मतदाता सूची विशेष पुनरीक्षण (SIR) पर लगातार बयानबाजी कर जनता को गुमराह कर रहे हैं।

राहुल गांधी पर निशाना

अरुण भारती ने कहा कि राहुल गांधी कभी जनता को सही बात नहीं बताते। जिस महाराष्ट्र में उन्होंने वोट चोरी का आरोप लगाकर हाईकोर्ट में केस किया था, वहां भी उन्हें हार का सामना करना पड़ा। सुप्रीम कोर्ट ने भी उस केस को खारिज कर दिया। उन्होंने कहा – “जनता तो इन्हें खारिज कर ही रही है, अब कोर्ट भी इनके मामलों को खारिज कर रहा है।”

तेजस्वी पर भी तंज

तेजस्वी यादव के राहुल गांधी को पीएम बनाने वाले बयान पर अरुण भारती ने कटाक्ष किया। उन्होंने कहा – “ये दोनों एक-दूसरे को आंखों में धूल झोंक रहे हैं। राहुल तेजस्वी को मुख्यमंत्री बनाने की बात करते हैं और तेजस्वी राहुल को प्रधानमंत्री बनाने की, लेकिन महागठबंधन की बैठकों में इस पर कोई घोषणा नहीं होती। इससे साफ है कि जनता को सिर्फ भ्रम में डाला जा रहा है।”

‘वोट अधिकार यात्रा’ पर टिप्पणी

राहुल गांधी की वोट अधिकार यात्रा पर भी सांसद ने टिप्पणी की। उन्होंने कहा कि इस यात्रा में जनता नहीं, सिर्फ गाड़ियों का काफिला है। लोग इससे दूर हैं और यह केवल दिखावा भर है।

मांझी को बताया अभिभावक

चिराग पासवान के एनडीए छोड़ने की अटकलों पर जीतन राम मांझी की सलाह का जिक्र करते हुए अरुण भारती ने कहा – “जीतन राम मांझी हमारे अभिभावक हैं। उनकी बातों को हम लोग स्वीकार करते हैं। भविष्य में क्या होगा, यह कोई नहीं जानता, लेकिन फिलहाल लोजपा (रामविलास) मजबूती से एनडीए के साथ खड़ी है।”


 

  • ये भी पढ़े..

    भागलपुर में दो युवकों की आत्महत्या से सनसनी, पारिवारिक तनाव और मानसिक स्थिति बनी मौत की वजह

    Share Add as a preferred…

    भरत तिवारी एनकाउंटर केस: जांच आयोग के सामने फूट पड़ा मां का दर्द, STF को देखकर बोलीं- “मेरे बेटे के हत्यारों को फांसी हो”

    Share Add as a preferred…