चंद्रयान-3: चांद पर गहरे गड्ढे के पास जा पहुंचा प्रज्ञान रोवर, ISRO ने जारी की तस्वीरें

भारत के चंद्रयान-3 के जरिए भेजे गए विक्रम लैंडर के चांद पर उतरने के बाद रोवर प्रज्ञान साउथ पोल पर चहलकदमी कर रहा है। रोवर प्रज्ञान चांद की सतह से सैंपल्स जुटाने में लगा है। विक्रम लैंडर अपने कैमरे से रोवर की चहलकदमी की तस्वीरें भी भेज रहा है, जिसे लेकर इसरो (ISRO) की ओर से अपडेट दिए जा रहे हैं। इस बीच, इसरो ने सोमवार को रोवर प्रज्ञान की और भी तस्वीरें जारी की।

इसरो ने जारी की रोवर की लेटेस्ट तस्वीरें

रोवर की लेटेस्ट तस्वीरों को शेयर करते हुए इसरो ने बताया कि रविवार को रोवर एक बड़े गड्ढे पर पहुंच गया था, लेकिन वो सुरक्षित लौट आया। इसरो ने बताया, “चंद्रयान-3 मिशन का रोवर प्रज्ञान 27 अगस्त को अपने स्थान से 3 मीटर आगे एक 4 मीटर व्यास वाले गड्ढे (क्रेटर) के पास पहुंचा। इसके बाद रोवर को वापस लौटने की कमांड दी गई। अब ये सुरक्षित रूप से एक नए रास्ते पर आगे बढ़ रहा है।”

चांद की जमीन का ग्राफ किया था जारी

इससे पहले इसरो ने चंद्रयान-3 के विक्रम लैंडर के साथ लगे ChaSTE उपकरण द्वारा चंद्र सतह पर मापी गई तापमान भिन्नता का एक ग्राफ रविवार को जारी किया था। इसमें बताया गया था कि चंद्रमा की सतह पर तापमान किस प्रकार बदलता है। इसरो के मुताबिक, विक्रम लैंडर में लगे चंद्र सर्फेस थर्मोफिजिकल एक्सपेरिमेंट (ChaSTE) के जरिए किए गए पहले ऑब्जर्वेशन को जारी किया गया। ChaSTE ने चंद्रमा के साउथ पोल की ऊपरी सतह के तापमान की प्रोफाइल तैयारी की थी। चंद्रयान- 3 के तहत चांद पर भेजे गए ChaSTE में तापमान की जांच करने वाले उपकरण लगे हुए हैं। इसके जरिए चांद की जमीन को 10 सेंटीमीटर तक खोदा जा सकता है। ChaSTE में न सिर्फ जमीन में गड्ढा करने वाले मैकेनिज्म लगे हुए हैं, बल्कि इसमें 10 तापमान सेंसर भी लगे हुए हैं।

  • ये भी पढ़े..

    NEET-UG पेपर लीक के विरोध में पटना में छात्रों पर पुलिस का एक्शन, आइसा के ‘लोक भवन मार्च’ पर आंसू गैस और लाठीचार्ज

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *