जीतन राम मांझी के बेटे पर केन्द्र मेहरबान : संतोष सुमन को मिली वाई+ श्रेणी की सुरक्षा

जीतनराम मांझी के बेटे और हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ संतोष सुमन मांझी को केंद्र सरकार के द्वारा Y-Plus श्रेणी की सुरक्षा दी गयी है. बता दें कि हाल ही में हिन्दुस्तान आवाम मोर्चा (से) ने हाल ही में महागठबंधन का साथ छोड़कर एनडीए का दामन थामा था. ऐसे में संतोष मांझी की सुरक्षा बढ़ाने को राजनीतिक रुप में देखा जा रहा है।

हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष संतोष मांझी हाल में ही दावा किया था कि महाराष्ट्र के जैसे ही राष्ट्रीय जनता दल भी काम कर रही है. 5 से 10 दिन में खेला होगा और यह खेला राजद करेगा. तेजस्वी यादव 10 दिनों में मुख्यमंत्री बनेंगे।

उन्होंने कहा था कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार विचलित हैं इसलिए अपने विधायकों से मिल रहे हैं. ढाई सालों में वह किसी से नहीं मिले और अब वह फोन कर बुला – बुलाकर सभी सांसदों और विधायकों से मिल रहे हैं।

  • ये भी पढ़े..

    डेंगू के बढ़ते खतरे के बीच अलर्ट: PMCH में 20 बेड का विशेष वार्ड तैयार, पूरे बिहार में स्वास्थ्य विभाग ने तेज की तैयारी

    Share Add as a preferred…

    बिहार में शिक्षा का बड़ा बदलाव: 551 ‘सरस्वती विद्या निकेतन’ मॉडल स्कूलों का लोकार्पण, 990 करोड़ की लागत से तैयार हुए आधुनिक विद्यालय

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *