जनगणना 2027 की प्रक्रिया तेज, 2 मई से घर-घर पहुंचेंगे अधिकारी, पूछे जाएंगे 33 महत्वपूर्ण प्रश्न

देश में जनगणना 2027 को लेकर तैयारियां तेज कर दी गई हैं। पहली बार नागरिकों को स्वयं अपनी जानकारी दर्ज करने का अवसर दिया गया था, जिसकी प्रक्रिया 17 अप्रैल से 1 मई तक चली।

अब अगले चरण में 2 मई से 31 मई तक अधिकारी घर-घर जाकर सर्वेक्षण और सत्यापन का कार्य करेंगे।


10 हजार अधिकारी करेंगे सत्यापन

इस चरण के लिए लगभग 10 हजार अधिकारियों की तैनाती की गई है।

ये अधिकारी घर-घर जाकर नागरिकों से जानकारी एकत्र करेंगे और स्वगणना के दौरान भरे गए विवरणों का सत्यापन करेंगे। यदि किसी व्यक्ति की कोई जानकारी छूट गई है, तो उसे भी इस दौरान जोड़ा जा सकेगा।


पूछे जाएंगे 33 महत्वपूर्ण सवाल

सर्वेक्षण के दौरान परिवार और आवास से जुड़े कई महत्वपूर्ण प्रश्न पूछे जाएंगे।

इनमें परिवार के सदस्यों की संख्या, मुखिया का नाम, लिंग, जाति, वैवाहिक स्थिति, मकान का स्वामित्व, कमरों की संख्या तथा परिवार की अन्य मूलभूत जानकारी शामिल होगी।


जीवनशैली और सुविधाओं की भी होगी जानकारी

अधिकारियों द्वारा पेयजल का स्रोत, जल उपलब्धता, प्रकाश की व्यवस्था, शौचालय, स्नानघर, रसोईघर, गंदे पानी की निकासी और भोजन पकाने के ईंधन से संबंधित जानकारी भी ली जाएगी।

इसके अतिरिक्त मकान की दीवार, छत और फर्श की सामग्री, भवन का उपयोग तथा उसकी वर्तमान स्थिति भी दर्ज की जाएगी।


तकनीकी और परिवहन साधनों का भी विवरण

सर्वे में रेडियो, दूरदर्शन, इंटरनेट, संगणक, मोबाइल फोन, दोपहिया और चारपहिया वाहनों से जुड़ी जानकारी भी शामिल होगी।

मोबाइल नंबर और अन्य संपर्क विवरण भी दर्ज किए जाएंगे।


क्यों महत्वपूर्ण है जनगणना

जनगणना देश की सामाजिक और आर्थिक स्थिति को समझने की एक महत्वपूर्ण प्रक्रिया मानी जाती है।

इसके आधार पर भविष्य की नीतियां और योजनाएं तैयार की जाती हैं, इसलिए प्रत्येक नागरिक से सहयोग की अपेक्षा की गई है।


 

  • ये भी पढ़े..

    नामांकन के बाद जेजेडी प्रत्याशी वीणा मानवी गिरफ्तार, तेज प्रताप बोले- “भाजपा हमारी उम्मीदवार से घबरा गई”

    Share Add as a preferred…

    फैसल खान उर्फ खान सर और दोनों बॉडीगार्ड्स को बेल, अब रौशन आनंद की एफआईआर पर टिकी सबकी नजर

    Share Add as a preferred…