सेंसर बोर्ड ने ’72 हूरें’ के ट्रेलर को सर्टिफिकेट देने से किया इनकार, मेकर्स ने डिजिटली किया रिलीज

आतंकवाद के काले सच पर आधारित फिल्म 72 हूरें टीजर के साथ ही चर्चा में बनी हुई है। कुछ दिनों पहले फिल्म के ट्रेलर रिलीज की घोषणा की गई थी कि ये 28 जून को आ रहा है। हालांकि, केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड ने 72 हूरें के ट्रेलर को सर्टिफिकेट देने से मना कर दिया है। मेकर्स फिर भी पीछे नहीं हटे और ट्रेलर को बुधवार को डिजिटली रिलीज कर दिया है।

सेंसर बोर्ड के फैसले ने किया हैरान

72 हूरें को लेकर इस पूरे मामले में सबसे दिलचस्प बात ये है कि केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड ने फिल्म को पास कर दिया है। इसके साथ ही फिल्म को थिएटर्स में स्क्रीनिंग की अनुमति दे दी गई। वहीं, जब ट्रेलर की बात आई तो सेंसर बोर्ड ने इसे आपत्तिजनक बताते हुए सर्टिफिकेट देने से इनकार कर दिया।

72 हूरें के मेकर्स हुए नाराज

केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड के इस फैसले को लेकर 72 हूरें के मेकर्स नाराज है। न्यूज एजेंसी एएनआई की खबर के अनुसार, उन्होंने इस पूरे मामले को उच्च अधिकारियों के पास ले जाने की बात कही है। उन्होंने ये भी कहा कि वे मामले को सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ले जाएंगे और सीबीएफसी के उच्च अधिकारियों से पूछताछ करने का अनुरोध करेंगे।

कब रिलीज होगी फिल्म ?

72 हूरें का डायरेक्शन नेशनल अवॉर्ड विनर फिल्ममेकर संजय पूरन सिंह चौहान ने किया है। वहीं, प्रोडक्शन गुलाब सिंह तंवर, किरण डागर, अनिरुद्ध तंवर और अशोक पंडित ने मिलकर किया है। फिल्म में पवन मल्होत्रा और आमिर बशीर लीड रोल प्ले कर रहे हैं। 72 हूरें 7 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होगा।

  • ये भी पढ़े..

    बिजनौर में 4 साल के बेटे की हत्या के मामले में मां को उम्रकैद, अदालत ने 60 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया

    Share Add as a preferred…

    27 साल तक पुलिस को देता रहा चकमा, नाम बदलकर भोपाल में बसा था ‘भूरा’; आगरा पुलिस ने 50 हजार के इनामी आरोपी को दबोचा

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *