पेरिस ओलंपिक में मनु भाकर की जीत पर घर में जश्न, पिता-दादी ने कही ये बड़ी बात

भारत ने पेरिस ओलंपिक में पहले मेडल से अपना खाता खोला। भारतीय शूटर मनु भाकर ने महिलाओं की 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में ब्रॉन्ज पर निशाना लगाया और देश को पहला मेडल दिलाया। इसे लेकर देशवासियों में खुशियों का माहौल है। लोग शूटर मनु भाकर को बधाइयां दे रहे हैं। उनके घर में जश्न शुरू हो गया। आइए जानते हैं कि ब्रॉन्ज पदक जीतने पर मनु भाकर के घरवालों ने क्या कहा?

पेरिस ओलंपिक में ब्रॉन्ज मेडल विजेता मनु भाकर की दादी का कहना है कि मैं उन्हें आशीर्वाद देती हूं। उसने बहुत अच्छा काम किया है। जब वह यहां आएंगी तो हम सब उनका स्वागत करेंगे। मैं उनके लिए खास खाना बनाऊंगी।

मनु भाकर के पिता राम किशन भाकर ने कहा कि पूरे देश को उनकी बेटी पर गर्व है। उसके अभी दो इवेंट बचे हैं और हमें उससे बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद है। मनु को सरकार और महासंघ से काफी सहयोग मिला। वह देश की जनता की दुआओं की बदौलत ही यह मुकाम हासिल कर सकीं। यह बहुत बड़ी उपलब्धि है।

शूटर मनु भाकर के चाचा महेंद्र सिंह ने कहा कि हम बहुत खुश हैं। हमें गोल्ड मेडल की उम्मीद थी, लेकिन यह कोई छोटी उपलब्धि नहीं है। वह आगामी ओलंपिक में हिस्सा लेंगी और हमें उम्मीद है कि वह स्वर्ण पदक जीतेंगी।

शूटर मनु भाकर के चाचा बलजीत सिंह ने कहा कि यह पूरे देश के लिए गर्व की बात है कि उसने ओलंपिक में ब्रॉन्ज मेडल जीता। हमें स्वर्ण पदक की उम्मीद थी, लेकिन हम बहुत खुश हैं। पूरा गांव उसका स्वागत करेगा। उसने मेडल पाने के लिए बहुत मेहनत की है।

शूटर मनु भाकर की मौसी निर्मला देवी का कहना है कि हमें स्वर्ण पदक की उम्मीद थी, लेकिन ब्रॉन्ज भी कम नहीं है। हमें उम्मीद है कि वह अगले दो इवेंट में जरूर गोल्ड मेडल जीतेंगी।

ये भी पढ़े..

एशियाई एथलेटिक्स में बिहार का ऐतिहासिक जलवा, रोहतास के पीयूष राज ने जीता कांस्य पदक; राज्य के पहले पदक विजेता बने

Share Add as a preferred…

IPL 2026 में बिहार का दबदबा: वैभव सूर्यवंशी ने जीते कई बड़े अवॉर्ड, मुकेश, साकिब और अनुकूल ने भी छोड़ी गहरी छाप

Share Add as a preferred…