CBSE 10वीं रिजल्ट 2026 जल्द: ऐसे चेक करें अपना परिणाम, डिजिलॉकर से लेकर वेबसाइट तक पूरी जानकारी

सीबीएसई बोर्ड 10वीं के रिजल्ट का इंतजार कर रहे लाखों छात्रों के लिए बड़ी अपडेट सामने आई है। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) जल्द ही कक्षा 10वीं के नतीजे घोषित कर सकता है। हालांकि आधिकारिक तारीख की घोषणा अभी नहीं हुई है, लेकिन उम्मीद जताई जा रही है कि रिजल्ट जल्द जारी किया जाएगा।

रिजल्ट जारी होते ही छात्र सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट और अन्य प्लेटफॉर्म्स पर अपना परिणाम आसानी से देख सकेंगे।

रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र नीचे दी गई वेबसाइट्स पर जाकर अपना स्कोरकार्ड चेक कर सकते हैं
cbse.gov.in
cbseresults.nic.in
results.cbse.nic.in
results.gov.in
digilocker.gov.in

इसके अलावा छात्र UMANG ऐप और SMS के जरिए भी अपना रिजल्ट देख सकेंगे।

डिजिलॉकर के जरिए रिजल्ट देखने के लिए सबसे पहले digilocker.gov.in पर जाएं। लॉगिन लिंक पर क्लिक करें और अपनी रजिस्ट्रेशन डिटेल्स दर्ज करें। अकाउंट ओपन होने के बाद CBSE 10वीं रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें। मांगी गई जानकारी भरें और सबमिट करें। इसके बाद रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा। इसे डाउनलोड कर लें और भविष्य के लिए प्रिंट निकाल लें।

वेबसाइट पर रिजल्ट देखने के लिए cbse.gov.in पर जाएं। होमपेज पर CBSE 10वीं रिजल्ट 2026 के लिंक पर क्लिक करें। अपना रोल नंबर, स्कूल नंबर और एडमिट कार्ड आईडी दर्ज करें और सबमिट करें। इसके बाद स्क्रीन पर रिजल्ट दिखाई देगा। इसे डाउनलोड कर लें और प्रिंट अपने पास रखें।

सीबीएसई कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षा 17 फरवरी से शुरू होकर 11 मार्च 2026 तक चली थी। परीक्षा एक ही शिफ्ट में सुबह 10:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक आयोजित की गई थी। कक्षा 10वीं और 12वीं के लिए लगभग 44 लाख छात्रों ने रजिस्ट्रेशन कराया था।

पिछले वर्षों के ट्रेंड के अनुसार 2025 और 2024 में रिजल्ट 13 मई को जारी किया गया था, जबकि 2023 में 12 मई को परिणाम घोषित हुए थे। ऐसे में इस बार भी मई के दूसरे सप्ताह में रिजल्ट आने की संभावना जताई जा रही है।

रिजल्ट चेक करने के लिए छात्रों को अपना रोल नंबर, स्कूल नंबर और एडमिट कार्ड आईडी तैयार रखना चाहिए। रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र आधिकारिक वेबसाइट या डिजिलॉकर के माध्यम से आसानी से अपना परिणाम देख सकते हैं।

  • ये भी पढ़े..

    भरत तिवारी प्रकरण की उच्चस्तरीय जांच एवं दोषियों पर कार्रवाई हो : अश्विनी चौबे

    Share Add as a preferred…

    भागलपुर में धूमधाम से मनाया गया राहुल गांधी का 57वां जन्मदिन, कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने काटा केक

    Share Add as a preferred…