सीबीएसई बोर्ड परीक्षा 2025: जिले में बेहतर रहा प्रदर्शन,हैप्पी वैली के रितुराज और केंद्रीय विद्यालय कहलगांव की मुस्कान टॉपर

10वीं में रितुराज को 98.2% और 12वीं में मुस्कान को 96.2% अंक, नवोदय और डीएवी का शानदार प्रदर्शन

भागलपुर, 14 मई।सीबीएसई बोर्ड की 10वीं और 12वीं की परीक्षा का परिणाम मंगलवार को जारी कर दिया गया। इस बार जिले के विभिन्न विद्यालयों के परीक्षार्थियों ने शानदार प्रदर्शन किया है। 10वीं में जय विहार कॉलोनी स्थित हैप्पी वैली स्कूल के छात्र रितुराज ने 98.2% अंक लाकर जिले में टॉप किया है। वहीं, 12वीं में केंद्रीय विद्यालय कहलगांव की छात्रा मुस्कान यादव ने 96.2% अंकों के साथ सर्वोच्च स्थान प्राप्त किया है।

जवाहर नवोदय विद्यालय नगरपारा: शत-प्रतिशत परिणाम

पीएम श्री स्कूल जवाहर नवोदय विद्यालय, नगरपारा के 10वीं और 12वीं दोनों कक्षाओं में 100% रिजल्ट रहा।
10वीं के टॉपर्स:

  • निपुण कंबोज – 95.8%
  • सुदर्शन कुमार – 95.4%
  • सौरभ राज – 94%

12वीं के टॉपर्स (साइंस स्ट्रीम):

  • मांडवी कुमारी – 94.6%
  • पार्वती कुमारी – 91.6%
  • अन्नु प्रिया – 90%

कॉमर्स स्ट्रीम:

  • राजा कुमार – 86.2%
  • शिवानी कुमारी – 84.2%
  • आदर्श श्रवण – 78.4%

प्रधानाचार्य रोशन लाल ने बच्चों की मेहनत को सराहा और इसे उनके उज्ज्वल भविष्य की शुरुआत बताया।

डीएवी पब्लिक स्कूल, बरारी: संस्कृत में 12 छात्रों को मिले 100 में 100 अंक

दसवीं में कुल 243 छात्रों में से सभी उत्तीर्ण हुए, केवल एक छात्र को कंपार्टमेंटल मिला।

  • 90% से अधिक अंक: 36 छात्र
  • 80-90%: 66 छात्र
  • टॉपर्स: नीरज दास और साइना सिंह – 97%

12वीं में 51 में से 47 छात्र पास हुए। प्रधानाचार्य ने छात्रों को बधाई दी।

नवयुग विद्यालय: शत-प्रतिशत सफलता

विद्यालय के सभी 10वीं और 12वीं के छात्र सफल रहे।
12वीं टॉपर्स:

  • हर्ष शर्मा (कॉमर्स) – 85.2%
  • नमिताज नीतिक्षा (साइंस) – 84.6%
  • हमन यादव – 81.6%
  • खुशी कश्यप – 78.6%

प्रधानाचार्य कल्लोल चक्रवर्ती ने छात्रों की मेहनत की सराहना की।

वीजे इंटरनेशनल स्कूल:

10वीं में टॉपर्स:

  • अनुष्का – 97%
  • आयुष – 94%

12वीं (साइंस) में:

  • सौर्यन कुमारी और पल्लवी कुमारी – 90%+
    अन्य कई छात्रों ने भी बेहतर प्रदर्शन किया। चेयरपर्सन किरण झा और निदेशक वाचस्पति ने सभी को शुभकामनाएं दीं।

केंद्रीय विद्यालय कहलगांव:

10वीं में 71 में से 67 छात्र पास हुए।

  • विकास चरण – 94.4%

12वीं आर्ट्स में 23 में से सभी उत्तीर्ण हुए।

  • मुस्कान यादव – 96.2% (टॉपर)

प्रधानाचार्या डॉ. जया पांडे मिश्रा ने सभी छात्रों को बधाई दी।

  • Related Posts

    बांका व्यवहार न्यायालय में ‘सांसों का संकट’! लिफ्ट में फंसे बुजुर्ग, 5 मिनट तक मची चीख-पुकार; सौंदर्यकरण के नाम पर सुरक्षा से खिलवाड़ पर उठे बड़े सवाल

    Share Add as a preferred…

    Continue reading
    चालक सिपाही भर्ती के लिए शारीरिक दक्षता परीक्षा संपन्न: 14,628 अभ्यर्थियों ने लिया हिस्सा, जल्द आएगा अंतिम परिणाम

    Share Add as a preferred…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *