लालू यादव के निजी सचिव भोला यादव पर CBI का एक्शन, 3 के खिलाफ दायर की सप्लीमेंट्री चार्जशीट

पटना: नौकरी के बदले जमीन घोटामामले में आरजेडी सुप्रीमो लालू यादव की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं. सीबीआई (CBI) ने नौकरी घोटाले के लिए तत्कालीन रेल मंत्री के विशेष अधिकारी सहित 3 आरोपियों के खिलाफ पूरक आरोप-पत्र दाखिल किया है. सीबीआई ने तीन आरोपितों अशोक कुमार, बबीता कुमारी और भोला यादव के खिलाफ आरोपपत्र दायर किया है।

भोला यादव लालू प्रसाद यादव के निजी सचिव थे. विशेष लोक अभियोजक ने कहा कि भोला यादव लालू के सचिव थे, वे ही प्रबंधन कर रहे थे और उनके निर्देश ही अधिकारियों तक जाते थे. भोला यादव के कंप्यूटर से कुछ दस्तावेजी साक्ष्य भी प्राप्त किए गए थे।

बता दें कि अदालत ने मामले में बीते वर्ष पूर्व केंद्रीय रेलमंत्री लालू प्रसाद यादव, उनकी पत्नी राबड़ी देवी और 14 अन्य के खिलाफ समन जारी किया था. सीबीआई ने इस घोटाले में लालू, राबड़ी, उनकी बेटी मीसा भारती और 13 अन्य के खिलाफ अक्टूबर 2022 में मुख्य आरोप पत्र दायर किया था।

Related Posts

मुजफ्फरपुर की ‘गुड़िया’ ने बदली सुमेरा पंचायत की तकदीर! लाह की चूड़ियों से खादी मॉल तक का सफर; स्कूटी पर सवार होकर आत्मनिर्भर बन रही हैं गांव की बेटियां

Share Add as a preferred…

Continue reading
बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, 26-27 मार्च को तेज आंधी और बारिश का अलर्ट

Share Add as a preferred…

Continue reading