राजधानी में बढ़ रहे छिनतई के मामले, दिनदहाड़े महिला के गले से उड़ाया चेन

राजधानी रांची में एक बार फिर आज चेन छिनतई हुई। आज दिन के करीब सवा एक बजे एक महिला के गले से चेन झपट ली गई। बाइक सवार दो उचक्कों ने वारदात को अंजाम दिया और बड़े ही आसानी फरार हो गये। इस दुस्साहसिक वारदात को राजधानी रांची के सदर थाना क्षेत्र के कोकर में अंजाम दिया गया।

पूरी वारदात वहां लगे सीसीटीवी में कैद हो गई है। महिला का नाम गीता देवी बताया गया। उनके बेटे का एक पूजा भंडार दुकान है। महिला दुकान से अपने घर एक छोटी बच्ची के साथ जा रही थी।

सड़क के दूसरी ओर गली में उनका मकान है। एक बाइक पर सवार दो लोग उस गली में घुसे। दोनों ने हेलमेट पहन रखा था। महिला को क्रॉस कर आगे बढ़ गये। कुछ पल के भीतर बाइक सवार वापस लौटे। महिला के सटाकर बाइक रोकी। पलक झपकते ही महिला के गले से चेन झपटा और बाइक में सवार हो वहां से रफूचक्कर हो गये। वारदात की फैली खबर के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी ली।

  • ये भी पढ़े..

    दिल्ली में CJP प्रदर्शन हिंसक: पुलिस पर हमले, सरकारी संपत्ति को नुकसान; उपद्रवियों पर होगी बड़ी कार्रवाई, FIR की तैयारी

    Share Add as a preferred…

    ’23वें दिन भी नहीं टूटा अनशन’: पुलिस कार्रवाई के बाद सोनम वांगचुक ने बदला फैसला, अभिजीत दीपके बोले- ‘अगर कुछ हुआ तो जिम्मेदार कौन?’

    Share Add as a preferred…