भागलपुर:घर पर पहुंच रंगदारी मांगने के आरोप में कुख्यात पर केस दर्ज

 

भागलपुर | रंगदारी मांगने के लिए घर में जबरन घुस कर फायरिंग करने व जान से मारने के मामले में कुख्यात पर केस दर्ज किया गया है। बरारी के आदर्श कॉलोनी निवासी नीरज यादव ने बरारी थाने में मामले की शिकायत की थी। नीरज ने जवारीपुर निवासी कुख्यात राहुल यादव, विशु यादव और डीम्मा यादव जीरोमाइल ज्योति विहार निवासी मोनू सिंह, तिलकामांझी के विक्रमशिला कॉलोनी निवासी दीपक यादव और सोनू सिंह उर्फ कट्टीमा एवं इशाकचक निवासी मून खान उर्फ डकुआ को आरोपी बनाया है। नीरज ने पुलिस को बताया है कि रविवार की देर रात सभी आरोपी दीवार फांद कर मेरे घर में घुस आया। दरवाजे पर कई बार दस्तक देकर बाहर आने को कहा। वह लोग जान से मारने की धमकी दे रहा था। जब मैं घर से बाहर नहीं निकला तो उनलोगों ने मेरी कार में आग लगा दी। मैंने जब डायल 112 को कॉल कर बुलाया तो वह लोग भाग गए। नीरज ने बताया कि पहले भी यह लोग मेरी बहन के साथ भी अभद्रता किया था। जिसमें मैंने तिलकामांझी थाने में केस दर्ज कराया था। बता दें कि सभी नामजद आरोपी पर पहले से भी कई मामले दर्ज हैं। पुलिस मामला दर्ज कर छानबीन कर रही है।

ये भी पढ़े..

नवगछिया पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो हथियार और 31 कारतूस के साथ दो बदमाश गिरफ्तार

Share Add as a preferred…

प्रथम पंच ग्राममाता सोनिया देवी की पुण्यतिथि पर संतमत सत्संग, श्रद्धांजलि सभा में उमड़ी बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की आस्था

Share Add as a preferred…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *