जम्मू कश्मीर के थनामंडी में खाई में गिरी कार, 4 लोगों की गई जान, 7 बुरी तरह घायल

जम्मू कश्मीर के रजौरी जिले में आज एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। बताया जा रहा है कि इस हादसे में तीन महिलाओं समेत 4 लोगों की मौत हो गई और 7 अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस अधिकारी से मिली जानकारी के मुताबिक राजौरी जिले के थनामंडी इलाके के भंगाई क्षेत्र में सुबह तड़के 3 बजे के करीब हादसा हुआ जिस में चार लोगों की मौत हो गई और अन्य सात लोग घायल हो जाए।

3 लोगों ने मौके पर तोड़ा दम, 1 की अस्पताल में मौत

हादसे की खबर मिलते ही घटनास्थल पर आस-पास के लोगों ने तुरंत घायलों को राजौरी के मेडिकल कॉलेज पहुंचाया जबकि 3 लोगों की घटना स्थल पर ही मौत हो गई थी और घायलों में से एक ने अस्पताल में दमतोड़ दिया। इस खबर की पुष्टि राजौरी मेडिकल कॉलेज के सुप्रीटेंडेट डॉक्टर मेहमूद हुसैन ने की है। उन्होंने कहा सुबह तीन बजे यह हादसा हुआ और हमारे पास यह 8 लोग घायल अवस्था में पहुंचे जिन में से एक की यहां इलाज के दौरान मौत हुई है जबकि तीन लोगों की घटना स्थल पर मौत हुई है, उन्होंने कहा घायलों का इलाज चल रहा है।

ओवरलोडिंग की वजह से हो रहे ऐसे हादसे

इस पूरी घटना में घायल हुए यात्रियों का हाल जानने के लिए जिला विकास आयुक्त राजौरी विकास कुंडल और उनके साथ पुलिस अधिकारी मेडिकल कॉलेज पहुंचे, जहां उन्होंने घायलों को मदद का आश्वासन दिया। वहीं थनामंडी पुलिस थाने में मामला दर्ज किया है और जांच शुरू कर दी है। लेकिन इस हादसे का कारण क्या रहा? बता दें कि राजौरी में आए दिन इस तरह के कई हादसे सामने आ रहे हैं, जबकि ओवरलोडिंग इस का मुख्य कारण है। इस महीने राजौरी में यह तीसरा बड़ा सड़क हादसा है।

  • ये भी पढ़े..

    CJP का सरकार को अल्टीमेटम: “मांगें पूरी होने तक जंतर-मंतर पर आंदोलन जारी रहेगा”

    Share Add as a preferred…

    AAP, RJD, SP और JMM सांसदों का अस्पताल गेट पर धरना; सोनम वांगचुक से मिलने पहुंचे विपक्षी सांसदों को पुलिस ने रोका, जमकर हुआ विरोध

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *