इस राज्य में ‘लव जिहाद’ और रेप के आरोपी पर बड़ी कार्रवाई, घर पर चला बुलडोजर

फतेहपुर में लव जिहाद और रेप के आरोपी सोनू उर्फ ​​सिकंदर के घर पर बुलडोजर चला है। आरोपी ने कथित तौर पर 19 साल की लड़की के साथ बलात्कार किया और उसकी हत्या कर दी। बता दें कि राधानगर थाना क्षेत्र की एक लड़की 23 जून को फरीदपुर मैरिज हॉल से लापता हो गई थी। इसके बाद सुबह वह लगभग मृत हालात में मिली और फिर उसकी मौत हो गई।

पुलिस ने इस मामले में रेप के बाद हत्या का मामला दर्ज किया था। इस मामले में ज्वालागंज के सोनू उर्फ सिकंदर को गिरफ्तार किया गया था। बाद में इस मामले में सोनू के भाई और पिता को भी सह अभियुक्त बनाया गया। सोमवार को इस मामले में पिता और भाई ने सरेंडर कर दिया।

मंगलवार को गिराया घर

इसके बाद मंगलवार को प्रशासनिक अधिकारी उनके घर पर पहुंचे और मकान का आगे का हिस्सा बुलडोजर से गिरा दिया। अब सोनू की रिमांड को लेकर बुधवार को सुनवाई होनी है। ज्वालागंज निवासी सिंकदर उर्फ सोनू ट्रेवल एजेंसी चलाता है और इस समय रेप मामले में जेल में है। इस मामले में उसके पिता इस्लाम उर्फ टिन्ना और भाई अलाउद्दीन सहआरोपी हैं और कोर्ट में तीन जुलाई को सरेंडर कर चुके हैं।

  • ये भी पढ़े..

    लोकसभा में राहुल गांधी का सरकार पर हमला: ‘152 पेपर लीक ने 7.7 करोड़ छात्रों का भविष्य प्रभावित किया’, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

    Share Add as a preferred…

    पटना लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य का सरकार पर हमला: ‘छात्रों की आवाज दबाना तानाशाही’, दोषियों पर कार्रवाई की मांग

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *