सिवान से पटना जा रही बस ट्रक से टकरायी, 9 लोग जख्मी, कर्पूरी ठाकुर शताब्दी समारोह में शामिल होने जा रहे थे सभी

बिहार के सिवान से पटना जननायक कर्पूरी ठाकुर के जन्म शताब्दी समारोह में शामिल होने जा रहे यात्रियों की बस ट्रक ने मारी टक्करा गई. जिसमें 8 लोग गम्भीर रूप से घायल हो गए. बताया जाता है कि सिवान से विकास मित्र पटना के लिए बस से रवाना हुए थे, तभी बसन्तपुर थाना और भगवानपुर थाना के बीच में एक गैस सिलेंडर से भरी ट्रक ने बस में जोर दार टक्कर मार दी. सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पटना जा रही बस ट्रक से टकराई

आपको बता दें कि यह टक्कर घने कोहरे के कारण बताई जा रही है. जिसमे कुल 9 लोग गम्भीर रूप से घायल हैं. जिसमें दो लोग गुठनी के बताए जा रहे हैं, जिनकी हालत नाजुक होने की सूचना मिल रही है. दोनो युवकों का नाम शलेन्द्र राम एवं ललन राम बताया जा रहा है।

Related Posts

फिल्म देखकर लौट रहे युवकों पर पुलिस का कहर, हिरासत में थर्ड डिग्री का आरोप

Share Add as a preferred…

Continue reading
बिहार में बदला मौसम का मिजाज, आंधी-बारिश और वज्रपात से 6 की मौत, कई घायल

Share Add as a preferred…

Continue reading