नालंदा में हैवानियत: 63 वर्षीय बुजुर्ग ने 11 साल की बच्ची से दुष्कर्म, पुलिस ने आरोपी को दबोचा

Nalanda Crime News | बिहार – नालंदा जिले से दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। जिले के बिन्द थाना क्षेत्र के एक गांव में 63 वर्षीय बुजुर्ग दिलीप महतो ने सातवीं कक्षा में पढ़ने वाली महज़ 11 वर्षीय बच्ची को बिस्किट का लालच देकर अपने घर बुलाया और उसके साथ दुष्कर्म किया। घटना के बाद बच्ची खून से लथपथ हालत में गौशाला में मिली।


बिस्किट का लालच देकर बुलाया घर

परिजनों के अनुसार, नाबालिग बच्ची रोज़ की तरह शुक्रवार को स्कूल से घर लौट रही थी। इसी दौरान गांव का बुजुर्ग दिलीप महतो उसे रास्ते में मिला और बिस्किट दिलाने का बहाना बनाकर अपने घर ले गया। वहां उसने मासूम बच्ची के साथ दरिंदगी की।


खून से लथपथ गौशाला में मिली मासूम

घटना के बाद बुजुर्ग ने बच्ची को धमकी दी कि अगर उसने किसी को कुछ बताया तो जान से मार देगा। डर और सदमे की हालत में बच्ची अपने घर के पास गौशाला में जाकर मवेशियों के बीच छिप गई।
जब देर शाम तक बच्ची घर नहीं लौटी तो उसकी मां ने खोजबीन शुरू की। इसी दौरान बच्ची गंभीर हालत में खून से लथपथ पड़ी मिली।


बच्ची ने सुनाई आपबीती

गंभीर हालत में बच्ची को जब परिजनों ने उठाया तो उसने पूरी घटना बताई। यह सुनकर परिवार के लोग सन्न रह गए। तुरंत मामले की जानकारी पुलिस को दी गई।


पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

सूचना मिलते ही बिन्द थाना पुलिस मौके पर पहुंची और तत्परता दिखाते हुए आरोपी दिलीप महतो को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने बच्ची को इलाज और चिकित्सकीय परीक्षण के लिए सदर अस्पताल भेजा है।


इलाके में मचा हड़कंप, आरोपी को कड़ी सज़ा की मांग

इस घटना के बाद पूरे गांव और आसपास के इलाकों में आक्रोश फैल गया है। ग्रामीणों का कहना है कि आरोपी ने पूरे समाज को शर्मसार किया है और उसे सख़्त से सख़्त सजा मिलनी चाहिए।


  • ये भी पढ़े..

    बीड़ी और खनन श्रमिकों के बच्चों के लिए बड़ी राहत, केंद्र सरकार दे रही 1,000 से 25,000 रुपये तक की छात्रवृत्ति

    Share Add as a preferred…

    पीएम सूर्य घर योजना में बिहार का राष्ट्रीय स्तर पर जलवा, सरकारी भवनों के सौर ऊर्जाकरण के लिए मिला प्रतिष्ठित सम्मान

    Share Add as a preferred…