भूमि विवाद में सगे भाई की गोली मार हत्या

जमुई। खैरा थाना क्षेत्र के धोवघट गांव में बुधवार की शाम भूमि विवाद में बड़े ने अपने मंझले भाई को गोली मारकर हत्या कर दी। बाद में परिजन द्वारा घटना की जानकारी स्थानीय थाना को दी गयी। पुलिस ने घायलावस्था में युवक को सदर अस्पताल पहुंचाया जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। गोली का शिकार बना युवक 36 वर्षीय प्रमोद सिंह उर्फ लालो धोवहट गांव के मुरारी सिंह का बेटा था। उसकी बड़े भाई कुनकुन सिंह ने गोली मार जान ले ली। लालो की पत्नी सानू सिंह ने बताया कि मेरे पति का भाई कुनकुन अक्सर जमीन की बंटवारे को लेकर झगड़ा झंझट करता था। बुधवार की शाम भी कुनकुन शराब के नशे में आया और जमीन बंटवारे की बात को लेकर झगड़ा करने लगा।

पत्नी ने प्रमोद को अपने कमरे में भी बंद कर दिया लेकिन कुनकुन सिंह ने कमरे के दरवाजे के ऊपर से गोली चला दिया जो प्रमोद सिंह के माथे के बीच में जाकर लगी और वह वही पर गिर पड़ा। बीच-बचाव करने के दौरान कुनकुन सिंह ने छोटे भाई छोटू सिंह पर भी दो गोली चला दी। घटना की सूचना के बाद पुलिस मोके पर पहुंच पूरे मामले की छानबीन में जुटी है।

  • ये भी पढ़े..

    तेजप्रताप यादव पर पलटवार! PA मोतीलाल राय की पत्नी का बड़ा आरोप, बोलीं- ‘घर में घुसकर 6 मोबाइल ले गए, खुद को CBI-ED बता रहे थे लोग’

    Share Add as a preferred…

    मोतिहारी में मानव तस्करी गिरोह का भंडाफोड़, पांच तस्कर गिरफ्तार, महिला को पुलिस ने कराया मुक्त

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *