BREAKING: गोपाल खेमका हत्याकांड का शूटर गिरफ्तार, पिस्टल और बाइक भी बरामद

पटना।राजधानी पटना में हुए चर्चित कारोबारी गोपाल खेमका हत्याकांड में एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने इस मामले में शामिल मुख्य शूटर उमेश को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी उमेश पटना सिटी क्षेत्र का रहने वाला है।

पुलिस ने उमेश की गिरफ्तारी के साथ-साथ हत्या में इस्तेमाल की गई बाइक और पिस्टल भी बरामद कर ली है।

गौरतलब है कि कुछ दिनों पहले पटना के व्यस्त इलाके में कारोबारी गोपाल खेमका की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी, जिससे पूरे राज्य में सनसनी फैल गई थी।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, उमेश से पूछताछ जारी है और जल्द ही इस केस से जुड़े अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी की उम्मीद जताई जा रही है।

यह गिरफ्तारी पटना पुलिस की विशेष टीम और तकनीकी निगरानी के जरिए की गई है।

पूरे मामले की छानबीन जारी है और पुलिस हत्या के पीछे की साजिश और मास्टरमाइंड तक पहुंचने की कोशिश कर रही है।


 

  • ये भी पढ़े..

    लोदीपुर में तेज रफ्तार बाइक का कहर, सड़क पार कर रहे मजदूर की टांग टूटी, अस्पताल में भर्ती

    Share Add as a preferred…

    बिहार के तीन पारंपरिक उत्पादों को मिला GI टैग, मुख्यमंत्री ने कहा- वैश्विक पहचान की ओर बढ़ा राज्य का सांस्कृतिक गौरव

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *