रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव की बड़ी सौगात: बिहार को मिली नई ट्रेनों की सौगात, बिछेगा विकास का नया ट्रैक

पटना/भागलपुर – बिहार को रेलवे के क्षेत्र में एक और बड़ी सौगात मिली है। केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने अपने बिहार दौरे के दौरान राज्य को पाँच नई ट्रेनों और कई महत्वपूर्ण रेल परियोजनाओं की सौगात दी। इनमें से चार ट्रेनें अमृत भारत एक्सप्रेस हैं, जो देशभर में तेज़ और आधुनिक रेल सेवा के लिए जानी जा रही हैं।

नई ट्रेनों की सूची:

  • पटना–नई दिल्ली के बीच प्रतिदिन चलेगी अमृत भारत एक्सप्रेस
  • दरभंगा–लखनऊ के बीच एक साप्ताहिक अमृत भारत एक्सप्रेस
  • मालदा टाउन–लखनऊ के बीच एक साप्ताहिक अमृत भारत एक्सप्रेस
  • सहरसा–अमृतसर के बीच अमृत भारत एक्सप्रेस
  • जोगबनी–इरोड (तमिलनाडु) के लिए भी नई ट्रेन सेवा की घोषणा

रेल मंत्री ने कहा कि इन ट्रेनों से बिहार को देश के प्रमुख शहरों से जोड़ने में मजबूती मिलेगी और यात्री सुविधा में बड़ा सुधार आएगा।

बड़ी रेल परियोजनाएं:

  • भागलपुर–जमालपुर तीसरी लाइन (53 किमी) — लागत: ₹1156 करोड़
  • बख्तियारपुर–राजगीर–तिलैया रेलखंड का दोहरीकरण (104 किमी) — लागत: ₹2017 करोड़
  • रामपुरहाट–भागलपुर रेलखंड का दोहरीकरण (177 किमी) — लागत: ₹3000 करोड़

डिजिटल बिहार की ओर कदम:

रेल मंत्री ने यह भी घोषणा की कि जल्द ही बिहार में दो सॉफ्टवेयर टेक्नोलॉजी पार्क्स (STPI) का उद्घाटन किया जाएगा:

  • पाटलिपुत्र (पटना) में ₹53 करोड़ की लागत से निर्मित STPI
  • दरभंगा में ₹10 करोड़ की लागत से बना STPI

रेल मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के “विकसित भारत” विजन को साकार करने में बिहार की भूमिका अहम होगी, और इन योजनाओं से राज्य की अर्थव्यवस्था, रोज़गार, और संयोजन व्यवस्था को नई ऊंचाई मिलेगी।


 

  • ये भी पढ़े..

    लोदीपुर में तेज रफ्तार बाइक का कहर, सड़क पार कर रहे मजदूर की टांग टूटी, अस्पताल में भर्ती

    Share Add as a preferred…

    बिहार के तीन पारंपरिक उत्पादों को मिला GI टैग, मुख्यमंत्री ने कहा- वैश्विक पहचान की ओर बढ़ा राज्य का सांस्कृतिक गौरव

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *